{"_id":"5a0349534f1c1bf3538bc055","slug":"91510164819-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने भाजपा की नोटबन्दी और जीएसटी के खिलाफ खोला मोर्चा ,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने भाजपा की नोटबन्दी और जीएसटी के खिलाफ खोला मोर्चा ,
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसियों ने भाजपा की नोटबंदी और जीएसटी के खिलाफ खोला मोर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
नोटबंदी का एक वर्ष पूर्ण होने और जीएसटी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर में भाजपा के खिलाफ रोष मार्च निकाला। इसके बाद डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर राजस्व अधिकारी को राष्ट्रपति का संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल सिंगला की अगुवाई में कांग्रेसियों ने विरोध स्वरूप काली पट्टियां बांध कर बिरला मंदिर चौक से मेन बाजार होते हुए पुराने बस स्टैंड तक नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।
सिंगला ने बताया कि नोटबंदी के दौरान हरियाणा में लगभग 200 लोगों की जान गई। किसानों को खाद, बीज और दवाई के लिए परेशान होना पड़ा। उन्होंने बताया कि लोगों को अपना ही पैसा निकालने और इस्तेमाल करने के लिए परेशनी झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के बिना सोचे-समझे जीएसटी जैसा काला कानून लागू करने से देश की विकास दर दो प्रतिशत गिर गई। रोजगार की समस्या बढ़ गई। मजदूर से लेकर किसान, व्यापारी, बड़े उद्योगपति तक हर वर्ग इससे प्रभावित हुआ है।
रोष मार्च में शामिल हुए ये नेता
रोष मार्च में बिमला सरोहा, रीना, रेखा वाल्मीकि, अमरदीप कौर, रणधीर सिंह, सुभाष पाली, लक्ष्मीकांत शर्मा, नितीश बलाही, वैभव शर्मा, दीप सैनी, जगबीर, उजागर सिंह, सुरजीत पलवल, सुरेंद्र चिब्बा, राजकुमार, कश्मीर तंवर, विवेक भारद्वाज, शैंकी बंसल, शमशेर कश्यप, नरेंद्र जब्बल, नरेश ढांडा, ईश्वर फतहपुर, जरनैल, सतबीर घराडसी, गोबिंद रामगढ़, अशोक शर्मा, अजय शर्मा, विरेंद्र रोहिला, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा की गलत नीतियों का किया विरोध : सिंगला
कांग्रेस नेता विशाल सिंगला ने कहा कि यह विरोध भाजपा की गलत नीतियों के विरोध में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर के निर्देश पर राष्ट्रपति के नाम डीसी के प्रतिनिधि जिला राजस्व अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया। भाजपा का जनहितैषी होने दावा झूठ निकला। जनता जल्द ही भाजपा से किनारा कर लेगी।