{"_id":"59a1ca174f1c1bf45a8b47aa","slug":"91503775255-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाडवा के नाम चर्चा घर को प्रशासन ने किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाडवा के नाम चर्चा घर को प्रशासन ने किया सील
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंडे-बिंडे सहित कई हथियार बरामद
फोटो 20,21,22
लाडवा के नाम चर्चा घर को प्रशासन ने किया सील
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद दूसरे दिन शनिवार को भी प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट नजर आया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट हरीश कालड़ा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने जहां शुक्रवार देर रात्रि को लाडवा के नाम चर्चा घर में रखे लाठी-डंडे व दंगे में प्रयोग किए जा सकने वाले उपकरण बरामद किए वहीं शनिवार सुबह नाम चर्चा घर को सील कर पुलिस का पहरा लगा दिया गया। प्रशासन के अलर्ट के चलते शनिवार को लाडवा में बाजार पूरी तरह खुले रहे। माहौल पूरी तरह सामान्य रहा, लेकिन बाजारों से रौनक गायब रही।
नाम चर्चा घर से करीब 300 डंडे-बिंडे बरामद
शुक्रवार देर रात्रि को लाडवा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर निर्मल कुमार ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार हरीश कालड़ा के नेतृत्व में लाडवा के नाम चर्चा घर में तलाशी ली। करीब एक घंटे की तलाशी में पुलिस ने चर्चा घर से काफी मात्रा में लाठी-डंडे व दंगे में इस्तेमाल किए जा सकने वाले उपकरण बरामद किए। थानाध्यक्ष ने बताया कि नाम चर्चा घर में छुपाकर रखे गए करीब 300 डंडे-बिंडे सहित दांती, खुरपे, गैंती, कस्सी व जेली सहित कई अन्य ऐसे उपकरण भी मिले हैं, जिनका इस्तेमाल दंगों में किया जा सकता है।
नाम चर्चा घर के बाहर चिपकाया नोटिस
ड्यूटी मजिस्ट्रेेट तहसीलदार हरीश कालडा की ओर से लाडवा के नाम चर्चा घर को सील कर जहां घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है, वहीं घर के बाहर नोटिस चिपकाया गया है। नोटिस में प्रशासन द्वारा बिना अनुमति के नाम चर्चा घर में घुसने व सील के साथ छेड़छाड़ करने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाने की बात कहीं गई है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि क्षेत्र में पूरी तरह शांति है और स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
जैनपुर में हुए सत्संग से प्रशासन की उड़ी नींद
शनिवार को लाडवा के गांव जैनपुर में चल रहे एक सत्संग ने प्रशासन की नींद उड़ा दी। सूचना मिलते ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट व लाडवा थानाध्यक्ष मौके पर गांव जैनपुर में पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि उनको सुचना मिली थी कि गांव जैनपुर में एक जगह सत्संग चल रहा है। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो रविदास जी का सत्संग चल रहा था। उन्होंने आयोजकों से बात कर और जिला उपायुक्त के सख्त आदेशों के चलते सत्संग को बंद करने की अपील की, जिस पर सत्संग के आयोजकों ने सत्संग को बंद कर दिया गया।