{"_id":"599f249d4f1c1bbb448b48ae","slug":"91503601821-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह भी नहीं चल जग पाई 96 लाख से लगाई गई एलईडी लाईटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ माह भी नहीं चल जग पाई 96 लाख से लगाई गई एलईडी लाईटें
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 27,28
आठ माह भी नहीं जल र्पाईं 96 लाख से लगी लाइट
- पिपली गीता द्वार से लेकर गुरुद्वारा चौक तक लगाई थीं एलईडी लाईटें
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद ने शहर के सौंदयकरण के लिए पिपली गीता द्वार से छठी पातशाही गुरुदारा चौक तक 300 एलईडी लाइट और 150 खंभे लगाए गए थे। इन्हें लगे अभी 6 महीने ही बीते थे कि 96.85 लाख में लगी 80 से ज्यादा लाइट खराब हो गई है। लाइटों के खराब होने से शहर की मुख्य सड़क पर अंधेरे की स्थिति बनी रहती है, जो सड़क हादसों को न्योता दे रही है। शहर में एलईडी लगाने के दौरान नगर परिषद ने दावा किया था कि अगले 6-7 वर्षों तक ये लाइटें खराब नहीं होंगी।
लाइटें लगाने का कार्य सोमनाथ इलेक्ट्रिकल फर्म को दिया था, जिसमें पिपली गीता द्वार से छठी पातशाही गुरुद्वारा तक 300 एलईडी लाइटें लगाई र्गइं। टेंडर में एक पोल व दो लाइट पर अनुमानित 58 हजार रुपये का दिखाया गया है। नगर परिषद के अंतर्गत 300 लाइट व 150 खंभे लगाए गए हैं। इनमें से तकरीबन 80 से ज्यादा लाइटें मौजूदा समय में खराब पड़ी हैं।
करना पड़ रहा है समस्या का सामना
शहरवासी लाला विजय सिंह का कहना है कि नगर परिषद ने लाखों रुपये खर्च कर एलईडी लाइटें लगवाई, ताकि शहर की सड़कों को अंधरे से मुक्त किया जा सके लेकिन लाइटें के खराब हो जाने से सड़कों पर रात के समय अंधेरा छाया रहता है। इसके कारण वहां से राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
लोकल फॉल्ट की वजह से हो सकती है प्रोब्लम : अरुण
नगर परिषद चेयरमैन व ईओ से जब इस मामले में बातचीत करने का प्रयास किया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया जबकि विधायक सुभाष सुधा से भी प्रयास के बावजूद बातचीत नहीं हो पाई, लेकिन उनके प्रतिनिधि ने बताया कि शहर में लगाई गई एलईडी लाइटें ठीक हैं। कई बार लोकल फाल्ट होने के कारण शहर के मुख्य मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटें नहीं जलती, उन्हें अभी जल्द चेक करवा लिया जाएगा।