{"_id":"5991dffb4f1c1b656f8b46e6","slug":"91502732283-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- कुरुक्षेत्र विजन 2022 का जल्द होगा ड्राफ्ट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- कुरुक्षेत्र विजन 2022 का जल्द होगा ड्राफ्ट तैयार
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-9
कुरुक्षेत्र विजन 2022 का जल्द होगा ड्राफ्ट तैयार
कुरुक्षेत्र विजन 2022 के तहत होगा विकास और सौंदर्यकरण : सुमेधा
- समाज सेवी लोगों व अधिकारियों ने 2022 के कुरुक्षेत्र की तस्वीर को रखा सबके समक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र विजन 2022 का एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। इस प्रस्ताव के अनुसार 2022 तक के कुरुक्षेत्र की तस्वीर को देखा जाएगा और इस योजना के अनुसार ही थानेसर, पिहोवा, इस्माईलाबाद, शाहबाद, बाबैन, लाडवा और पिपली का विकास, सौंदर्यकरण, स्वचछता, स्वच्छ पर्यावरण और ग्रीन जिला कुरुक्षेत्र बनाया जाएगा। इस मुकाम को हासिल करने के लिए लोगों को न केवल अपनी मानसिकता में बदलाव लाना होगा बल्कि अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सुझाव भी देने होंगे।
वे सोमवार को देर सायं लघु सचिवालय के सभागार में कुरुक्षेत्र विजन 2022 का ड्राफ्ट तैयार करने के उद्देश्य से समस्त अधिकारियों, समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की एक संयुक्त बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र विजन 2022 का प्रस्ताव तैयार किया जाना है। इस योजना के अनुसार आने वाले 5 सालों में कैसा कुरुक्षेत्र होना चाहिए, की रुपरेखा तैयार की जाएगी। इस प्रस्ताव में थानेसर शहर ही नहीं जिला का एक-एक गांव और एक-एक वार्ड की योजना को शुमार किया जाएगा।
कुरुक्षेत्र विजन 2022 को लेकर किस-किस ने दिए सुझाव
कुरुक्षेत्र विजन 2022 को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता, एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, एसडीएम सतबीर कुंडू, एसडीएम पूजा चांवरिया, डीआरओ डॉ. चांदी राम चौधरी, डीएसपी नुपूर बिश्नोई, सीएमओ डॉ. एसके नैन, केडीबी सदस्य सौरव चौधरी, उपेंद्र सिंघल, राजेश सिंगला, डॉ. नरेंद्र गुप्ता, डॉ. नागपाल, जंग बहादुर, प्रो. डीएस कपूर, राजेंद्र शर्मा, देवराज सिरोहीवाल, नाबार्ड के डीएम आरएस मोर, मुनीष कुमार, प्रगतीशील किसान हरपाल सिंह, उपनिदेशक कृषि विभाग डॉ. कर्मचंद आदि रहे।