फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   संग्मेश्वर धाम अरुणाय में लगा शिवभक्तों का मेला, रात 12 बजे से ही शुरु हुआ जलाभिषेक

संग्मेश्वर धाम अरुणाय में लगा शिवभक्तों का मेला, रात 12 बजे से ही शुरु हुआ जलाभिषेक

Sat, 22 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
संग्मेश्वर धाम अरुणाय में लगा शिवभक्तों का मेला, रात 12 बजे से ही शुरु हुआ जलाभिषेक
फोटो-38 से 41
विज्ञापन


बम बम भोले के जयघोष से गूंजी धर्मनगरी
-शिवरात्रि पव स्थाणु, कालेश्वर, दुखभंजन, पिहोवा बड़ा शिवाला और संगमेश्वर महादेव मंदिर उमड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए शिवालयों में भीड़ रही है। कुरुक्षेत्र के प्राचीन तीर्थ स्थाणु महादेव मंदिर, कालेश्वर महादेव मंदिर, दुखभंजन मंदिर, सर्वेश्वर महादेव मंदिर, पिहोवा बड़ा शिवाला, संगमेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भारी भीड़ रही। श्रावण मास की कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत व शिव त्रयोदशी पर संगमेश्वर धाम अरुणाय में लाखों शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। बुधवार देर रात से श्रद्धालुओं का जमघट लगना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सेवा दल की ने पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए थे ताकि किसी आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
मंदिर प्रांगण जय शिव शंकर, हर-हर महादेव, बम-बम भोले नाथ व ओम नम: शिवाय के जयकारों से गूंज रहा था। महंत विश्वनाथ गिरी ने बताया कि प्रत्येक दिन भगवान शिव की उपासना की जा सकती है। लेकिन श्रावण मास की त्रयोदशी का व्रत रखने से पूरे वर्ष का पुण्य प्राप्त होता है उसके पाप और कष्टों का अंत हो जाता है। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो मंदिर के प्रांगण से शुरू होकर पिहोवा सरस्वती तीर्थ तक जाएगी। वहीं शहर के आशुतोष महादेव मंदिर, श्रीपृथ्वेश्वर महादेव मंदिर व पशुपति नाथ महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भगवान शिव के दर्शनों के लिए वीरवार देर रात से ही से श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थी। मेले में आए श्रद्धालुओं के लिए कई संस्थाओं ने भंडारा लगाया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष रुप से फलाहार का प्रबंध किया गया था। मेले में आए श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। दुकानदारों ने बताया कि यहां लगने वाले मेले के लिए विशेषतौर पर पहुंचे दो दिन पहले ही पहुंच गए थे। उन्होंने यहां पहुंचने पर अच्छी खासी कमाई हुई है। वहीं श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए झूले आदि का भी लगे हुए थे। श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के तत्वावधान में अरुणाय में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें मैक्स अस्पताल मोहाली के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां दी। जांच शिविर में करीब 170 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन


समुद्र मंथन की झांकी रही आकर्षण
समुद्र मंथन की झांकी विशेष तौर पर श्रद्धालुओं की आकर्षण का केंद्र रही। इसे देखकर श्रद्धालु गदगद हो उठे। हर कोई इस झांकी के साथ सेल्फी लेने के लिए लालायित रहा। इस झांकी को तैयार करने के लिए उड़ीसा से आए कारीगर पिछले कई महीनों से काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-31
बमबम भोले के उद्घोषों से गूंजा कस्बा
इस्माईलाबाद में शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को दूध दही, बेलपत्थर, फल, फूल आदि चढ़ा कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। बम बम भोले के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। वहीं कुछ श्रद्धालुओं ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा कर भगवान शिव को जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गांव लोटनी में हरिद्वार से कांवड़ लेकर गांव में पहुंचने पर कांवड़ियों का ग्राम सरपंच जरनैल सिंह ने स्वागत किया और भगवान शिव को जलाभिषेक करने के बाद भंडारे का भी आयोजन किया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा दानीपुर, जंधेडी, जेलबेहडा, खेडी, झांसा, शेरगढ़, नैसी, चम्मू, ठोल, आदि गांवों में भगवान शिव को जलाभिषेक करने के बाद भंडारे का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed