फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ैसे नहीं लौटाए तो युवक ने ब्रह्मसरोवर में कूद कर दे दी जान

ैसे नहीं लौटाए तो युवक ने ब्रह्मसरोवर में कूद कर दे दी जान

Thu, 13 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
ैसे नहीं लौटाए तो युवक ने ब्रह्मसरोवर में कूद कर दे दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
दो युवकों द्वारा पैसे न लौटाए जाने और धमकी दिए जाने से तनाव में आए एक युवक ने ब्रह्मसरोवर में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के शव को गोताखोरों ने ढूंढकर निकाला, जिसके बाद पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार लायलपुर बस्ती निवासी करीब 30 वर्षीय निखिल ने बुधवार सुबह करीब 9 बजे ब्रह्मसरोवर के कृष्णा घाट से गहरे पानी में छलांग लगा दी, जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। यह जानकारी मिलने पर केडीबी की ओर से गोताखोरों को उसे ढूंढने के लिए पानी में उतारा गया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। बाद में गोताखोरों ने उसका शव निकला तो मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी जेब से सुसाइड नोट बरामद किया। युवक की पहचान होने पर उसके परिजनों को सूचित किया गया, जिसके बाद परिजन भी तत्काल ही मौके पर पहुंच गए।
पुलिस को बरामद सुसाइड नोट में निखिल ने आरोप लगाए कि उसे मोहन नगर निवासी प्रदीप व शेख चेहली मकबरा के समीप रहने वाले रोहित से पैसे लेने है और वे उसे ये पैसे लौटा नहीं रहे है। जब भी वह उनके पास पैसे लेने के लिए जाता है तो वे उसे धमकी देते है, जिसके चलते वह यह कदम उठाने को मजबूर है। पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि मृतक के पिता देशराज की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-----------------------
छलांग लगाते देखा तो साधू ने दी टूरिस्ट पुलिस को सूचना
निखिल ने जैसे ही कृष्णा घाट से गहरे पानी मेें छलांग लगाई तभी वहां से गुजर रहे एक साधू ने उसे देख लिया। उसने तत्काल ही शोर मचाया तो टूरिस्ट पुलिस बूथ पर भी सूचना दी। पुलिस ने केडीबी कार्यालय में सूचना दी और केडीबी अधिकारियों ने गोताखोरों को पानी में उतारा, लेकिन तब तक निखिल की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
मामले की जांच की जा रही है : जगदीश
मामले की जांच कर रहे एएसआई जगदीश ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच भी शुरू कर दी गई है। इसके बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed