{"_id":"593995c44f1c1b732d8b4585","slug":"91496946116-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग प्रकरण धर्मनगरी में गहरी हो चुकी हैं नशा और शराब के अवैध कारोबार की जड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग प्रकरण धर्मनगरी में गहरी हो चुकी हैं नशा और शराब के अवैध कारोबार की जड़ें
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेश शांडिल्य
कुरुक्षेत्र।
धर्मनगरी में नशा और शराब का अवैध कारोबार की जड़े कितनी गहरी हैं, इसका अंदाजा मंगलवार बीच शहर में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की वारदात से लगाया जा सकता है। कानून व्यवस्था का यह दिवाला उस शहर में पिट रहा है, जिसे पर्यटन और तीर्थाटन के लिहाज से विश्व मानचित्र पर लाने के दावे रोजाना केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए जाते हैं। मंगलवार को ही पुलिस अधीक्षक ने जिला के थाना और चौकी प्रभारियों की बैठक ली थी, जिसमें अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के दिशा निर्देश भी जारी हुए, ताकि अपराधी और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर से साथ उन पर कार्रवाई हो सके, मगर बीच बाजार हरियाणा टूरिज्म के नीलकंठ यात्री निवास के सामने जिस अंदाज में फायरिंग हुई, उससे नहीं लगता कि आपराधिक तत्वों में कानून का खौफ नहीं है। सवाल इस बात पर भी उठ रहे है कि वारदात के दौरान इतनी बड़ी संख्या में जहां दोनों गुटों के लोग घायल होने के बाद तीतर बितर होकर साफ निकल गए, उस वक्त पुलिस महकमे के मुलाजिम कहां सो रहे थे? शहर में भारी भरकम राशि खर्च करके लगाए गए उन्न सीसीटीवी कैमरों का क्या हुआ, जिसे पुलिस-प्रशासन अपराधियों पर रखी जाने वाली तीसरी आंख बताता है। हद की बात ये है कि पुलिस मुलाजिमों की आंखें और तीसरी आंख बीच शहर में हुई वारदात के दौरान बंद रही और आपराधिक तत्व साफ निकल गए।
-----------------------------------------------------
महंत कर चुके हैं राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को शिकायत
धर्मनगरी में ऐसा कई बार हो चुका है, जब शराब और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ स्थानीय नागरिक और सामाजिक संगठन शिकायतें कर चुके हैं। पिछले दिनों कुरुक्षेत्र के प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर के महंत हरिनारायण गिरी ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर धर्मनगरी में चल रहे नशे के अवैध कारोबार और तीर्थ की मर्यादा भंग होने बारे शिकायत करने मजबूर होना पड़ा। शहर के तीर्थो के आसपास शराब और नशे का कारोबार करने वाले आमजन को दिखाई दे रहे हैं, पुलिस को क्यों नहीं? इस पर सवाल उठ रहे हैं।
--------------------------------
इन पर दर्ज हुआ है मामला
मंगलवार को सैनी समाज भवन के सामने पिपली वासी सुखविंद्र सिंह पुत्र बीर सिंह की शिकायत पर दीपू पंडित, श्याम कालोनी वासी रणजीत सिंह और मनोज सौंगरी सहित करीब 20 लोगों के खिलाफ केयू थाना ने बुधवार को मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता सुखविंद्र सिंह सिंह शराब का ठेकेदार है। उसका कहना है कि उसके साथी तारा पंडित ने उसको गुरुद्वारे के निकट बुलाया था। उसे सूचना मिली थी कि दीपू सहित उसके साथ अवैध रूप से शराब बेचते हैं। इस सूचना पर वह छठी पातशाही गुरुद्वारे के निकट पहुंचे और यहां तारा पंडित अपनी कार में पोला, सुनील, प्रदीप व अन्य के साथ जब केयू थर्ड गेट की ओर जा रहा था तो इस दौरान एक महिंद्र जायलो गाड़ी तारा पंडित की कार के आगे रूकी और जायलो गाड़ी से नीचे उतरते ही दीपू पंडित और मनोज सौंगरी ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। दीपू पंडित के साथ रणजीत ने बिंडों से हमला किया। सुखविंद्र का आरोप है कि दीपू पंडित के साथ क्रूजर और एक बोलेरो गाड़ी भी थी। इनके साथ करीब 20 लोग थे। केयू थाना के प्रभारी छोटू राम के मुताबिक गोली लगने से जख्मी शराब के ठेकेदार सुखविंद्र की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि उक्त घटनाक्रम में दोनों गुटों के चार लोग जख्मी हुए हैं, जबकि इनके अलावा सैनी समाज मार्केट में केमिस्ट शाप चलाने वाला अर्जुन शर्मा नाम का एक दुकानदार भी गोली लगने से जख्मी हुआ है।
विज्ञापन
--------------------------------
पता चलते ही नाकाबंदी की गई थी : एसपी
एसपी अभिषेक गर्ग ने कहा कि शहर में पुलिस मुस्तैद है। वारदात का पता चलते ही नाकाबंदी की गई थी। घटना को अंजाम देने वाले तत्व शीघ्र गिरफ्तार किये जाएंगे। इनकी पहचान हो चुकी है। वारदात के बाद यह लोग गाड़ी छोड़ कर पैदल फरार हुए थे। उन्होंने बताया कि यह मामला शराब के अवैध कारोबार के साथ-साथ पुरानी रंजिश का है। पिछले ढाई साल के दौरान दोनों गुटों में पहले भी विवाद हो चुका है। वहीं एसपी ने बताया कि महंत हरिनारायण गिरी ने जो शिकायत की है, उसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शहर में अवैध रूप से नशा व शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसा जा रहा है। पिछले दिनों में कई खुर्दो पर कार्रवाई हुई है।