{"_id":"6421ffc749b1a54f70040de7","slug":"90-complainants-demanded-justice-from-the-officials-in-janata-darbar-kurukshetra-news-c-18-1-73611-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जनता दरबार में 90 फरियादियों ने अधिकारियों से मांगा न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जनता दरबार में 90 फरियादियों ने अधिकारियों से मांगा न्याय
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री के आदेश पर सोमवार को लघु सचिवालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार लगाया गया। दोनों ही स्थानों पर लगे जनता दरबार में फरियादी अपनी-अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे और उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। दोनों ही स्थानों पर विभिन्न जगहों से 90 फरियादी पहुंचे। फरियादियों ने उच्चाधिकारियों को अपने-अपने शिकायती पत्र देकर न्याय मांगा। अधिकारियों ने भी अपना फर्ज निभाते हुए फरियादियों की शिकायतों को ध्यान से सुना और निवारण करने के आदेश दिए। जनता दरबार में सबसे ज्यादा शिकायतें राशन कार्ड से नाम हटने और परिवार पहचान पत्र में आ रही त्रुटियों से संबंधित रही।
सोमवार को लघु सचिवालय में जनता दरबार लगाया गया, जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने जनता की परेशानियों को सुनते हुए इसके निवारण के निर्देश जारी किए। सुबह से ही लगे इस दरबार में 70 के करीब शिकायतों को लोगों ने अतिरिक्त उपायुक्त के सामने रखा और उनके समाधान की गुहार लगाई, ज्यादातर शिकायतें राशन कार्ड से नाम हटने और परिवार पहचान पत्र में आ रही त्रुटियों से संबंधित रहीं। शिकायतों का निवारण करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्देश दिए, जिससे कि शिकायत लेकर दरबार में पहुंचे लोगों को राहत मिल सके। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक जनता दरबार लगाया गया, जिसमें 20 के करीब शिकायतों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र के सामने रखा और शिकायतों के समाधान की गुहार लगाई। शिकायतों को सुनने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के समाधान के निर्देश जारी किए। पुलिस दरबार में पहुंचे इन शिकायतों में महिला के विरुद्ध अपराध, धोखाधड़ी, साइबर क्राइम से संबंधित शिकायतें शामिल रही।