फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   9 lakh cheater nominated in the name of sending to Australia

Kurukshetra News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर नौ लाख ठगने वाला नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
9 lakh cheater nominated in the name of sending to Australia
इस्माईलाबाद। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। गांव अजरावर निवासी अभिषेक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डेरा सच्चा सौदा सिरसा में आता-जाता रहता था। वहां पर सिरसा निवासी हरप्रीत भी आता रहता था। इस दौरान उनकी मुलाकात हरप्रीत से होने के बाद अच्छी जान पहचान हो गई थी।
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान हरप्रीत ने उसे बताया कि वह विदेश भेजने का काम करता है। उसने भी ऑस्ट्रेलिया जाने की इच्छा जताई। हरप्रीत ने उसे वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने के 14 लाख रुपये में बात तय की। इसके बाद हरप्रीत उसके घर आकर उससे पासपोर्ट, तीन खाली चेक और कुछ अन्य जरूरी कागजात ले गया। उसने आश्वासन दिया कि एक महीने के भीतर वीजा लग जाएगा। 14 लाख रुपये का इंतजाम करने के लिए कहा। 15 मार्च को हरप्रीत उससे 14 लाख रुपये ले गया। इसके कुछ दिनों के बाद जामिया नगर दिल्ली निवासी समीर खान का एक पत्र मिला, जिसमें वीजा के लिए रुपये नहीं मिलने के बारे में लिखा गया था। रुपये जमा कराने के लिए कहा गया। इस पर उन्हें हरप्रीत से बात करने के बाद शक हुआ और उन्होंने हरप्रीत से रुपये, चेक, पासपोर्ट वापस मांगे लेकिन वह आनाकानी करने लगा। दबाव बनाने पर वह इस्माईलाबाद में आकर पांच लाख रुपये नकद और उसके पिता लोकेश कुमार के नाम से चार लाख व पांच लाख रुपये के दो चेक दे गया। उन्होंने इस बारे में भी उससे इकरारनामा लिखवाया। जब तय तिथि पर चेक लगाए गए तो वे बाउंस हो गए। जब उसने हरप्रीत से बात की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस शिकायत पर हरप्रीत के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed