2 डिग्री में 89.9 प्रतिशत मतदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पंचायत चुनाव के पहले और दूसरे चरण की तरह मतदाताओं ने तीसरे और अंतिम चरण में जबरदस्त जोश दिखाया। रविवार को लाडवा और बाबैन खंडों में 89.9 प्रतिशत वोटरों ने मतदान किया। हाड़ कंपा देने वाली ठंड और कोहरा भी मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचने में बाधा नहीं बन सका। सुबह के समय धुंध के कारण मतदान की गति धीमी रही, लेकिन शाम आते-आते मतदान 90 प्रतिशत पर पहुंच गया। दो डिग्री सेल्सियस तापमान के दौरान मतदाताओं का जोश देखते ही बनता था। ब्लॉक बाबैन में 90.80 प्रतिशत और लाडवा में 89.10 प्रतिशत मतदान हुआ। दोनों खंडों में 97,121 वोटरों ने सरंपच, जिला परिषद, पंच व ब्लॉक समिति सदस्य पद के लिए मतदान किया। जिले में तीसरे चरण में चुनाव छुटपुट दिक्कतों और कहासुनी के बीच पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। इस प्रकार जिला परिषद सदस्य के लिए 17 वार्डों में 119 प्रत्याशियों व ब्लॉक समिति के 28 वार्डों के लिए 123 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों और ईवीएम में बंद हो गया है। इनका निर्णय करने के लिए मतगणना 28 जनवरी को होगी।
दूसरे चरण में हुआ सर्वाधिक मतदान पहले चरण में जहां 80 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया वहीं दूसरे चरण में तो मतदान 90 प्रतिशत तक पहुंच गया। इस बार मतदान के दौरान खासकर युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया है। लोगों ने अपने चौधरियों के चयन के लिए दोनों चरणों में जो उत्साह देखने को मिला वही तीसरे चरण में भी देखने को मिला। हालात ये रहे कि बाबैन में जहां 90.1 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया वहीं, लाडवा में 89.10 प्रतिशत मतदाता वोट डालने पहुंचे। दोनों ब्लॉक में कुल 89.9 प्रतिशत मतदान रहा। 226 बूथों पर हुआ मतदान दोनों ब्लॉकों में कुल 226 बूथ बनाए गए थे। लाडवा व बाबैन ब्लॉक में कुल 1,08,060 मतदाता हैं जिनमें से 97,121 मतदाताओं ने मत का उपयोग किया। दोनों ब्लॉकों में सरपंच के 108 पदों में से 99 पदों पर 122 महिलाओं सहित 337 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। इनमें से 9 सरपंच पहले ही सहमति से चुन लिए गए थे। पंच के 848 पदों में से 261 पदों के लिए कुल 533 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है। इन गांवों में सरपंच पद के लिए बनी सहमति डीडीपीओ कपिल शर्मा ने बताया कि दोनों ब्लॉकों में गांव बरगट से जसबीर सिंह को सहमति से सरपंच चुना गया था। इसके अलावा भगवानपुर से सीमा देवी, गांव टाटका से सरोजबाला, लाडवा के गांव बपदी से सुषमा देवी, गिरधारपुरा से नरेंद्र कौर, जोगी माजरा से भूपिंद्र, खरकाली से सीता रानी, खेड़ी कादियान से धर्मपाल, लाठी धानौरा से नीता देवी को सर्वसम्मति से सरपंच चुना गया था।
ब्लॉक लाडवा कुल पंचायतें 64 सर्वसम्मति से चुनी गई 6 पंचायत चुनाव हुआ 57 पंचायतों में पद सीटें उम्मीदवार पंच 492 840 सरपंच 63 195 पंचायत समिति सदस्य 16 74 संभालखा गांव में पंचायत का कार्यकाल अभी बाकी है।
ब्लॉक बाबैन सीटें उम्मीदवार पंच 356 576 सरपंच 45 142 पंचायत समिति सदस्य 12 49
दूसरा चरण में कितने चुने गए निर्विरोध पद लाडवा बाबैन पंच 326 261 सरपंच 06 03 पंचायत समिति सदस्य 01 00
बूथ लाडवा बाबैन कुल बूथ 136 90 संवेदनशील 12 अति संवेदनशील 8
इन्होंने कराया चुनाव पुलिस निरीक्षक 11 पुलिस जवान 821 होमगार्ड जवान 260 पोलिंग पार्टियां 226 कुल करीब 1400 कर्मचारी व अधिकारी ड्यूटी पर रहे।