{"_id":"5c841436bdec2214243061bd","slug":"81552159798-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए 4579 मामलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए 4579 मामलें
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए 4579 मामले
- पर्यावरण कोर्ट में भी 59 मामले निपटाए गए
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से स्थानीय कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश संत प्रकाश ने की। इस लोक अदालत में 4579 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
शनिवार को स्थानीय कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम हितेष गर्ग ने बताया कि लंबित मामलों का निपटारा करने के लिए एडीजे लाल चंद, एडीजे राकेश सिंह, न्यायाधीश जोगिंद्र सिंह, न्यायधीश जितेंद्र सिंह, न्यायाधीश चेतस गुप्ता, न्यायाधीश अभिमन्यु राजपूत, विशेष पर्यावरण अदालत के प्रोसीडिंग आफिसर अनिल कौशिक, शाहबाद अदालत के न्यायाधीश रवि, पिहोवा अदालत के न्यायाधीश अमितेन्द्रा सिंह की अध्यक्षता में अदालतों का गठन किया गया। इस लोक अदालत में कुल 4579 मामलों का निपटारा किया गया और पर्यावरण कोर्ट में 59 मामलों का निपटारा किया गया।