फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   13 दिन से लाप्ता छात्रा छात्रा को नहीं ढूंढ पाई पुलिस, भड़के परिजनों ने 7 घंटे तक घेरा एसपी कार्यालय

13 दिन से लाप्ता छात्रा छात्रा को नहीं ढूंढ पाई पुलिस, भड़के परिजनों ने 7 घंटे तक घेरा एसपी कार्यालय

Fri, 05 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
13 दिन से लाप्ता छात्रा छात्रा को नहीं ढूंढ पाई पुलिस, भड़के परिजनों ने 7 घंटे तक घेरा एसपी कार्यालय
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गांव कसीथल से 13 दिन पहले लापता हुई छात्रा का पुलिस आज तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है, जिसके चलते वीरवार को परिजन व ग्रामीण भड़क उठे। सुबह करीब 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक एसपी कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी भी की। पुलिस से खफा महिलाओं ने एसपी कार्यालय पर चूड़ियां तोड़कर कड़ा रोष जताया तो मौके पर पहुंचे एसपी के आश्वासन पर भी परिजन शांत नहीं हुए तो फिर से करीब चार बजे एसपी ने कार्यालय में बुलाकर उन्हें जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया और बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद ही लोग शांत हुए और धरना खत्म किया। धरना दे रहे छात्रा के परिजन गुरमुख सिंह व बहादुर सिंह, गांव के सरपंच सुभाष चंद, डॉ. सतेंद्र सैनी, राजीव गुढ़ी सहित अन्य लोगों ने बताया कि उनकी लड़की 13 दिन पहले करीब साढे 8 बजे घर से कुरुक्षेत्र में फार्म भरने के लिए गई थी और शाम तक वापस नहीं आई। परिजनों ने कहा कि उन्हें पूरा यकिन है कि उनकी लडकी को बारना निवासी सचिन बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और वह उसे गायब कर खुद घर वापस आ गया है। कुछ दिनों पहले जिला करनाल की पश्चिमी यमुना नहर के पास स्थित गांव उचाना के कुछ बच्चों व महिलाओं से पता चला कि एक अज्ञात युवती शनिवार को दोपहर के समय पानी के तेज बहाव में नहर में कूदी है, जिसके शव का अब तक भी पता नहीं चल पाया है। इससे आहत होकर वे एक सप्ताह से करनाल के गांव मुनक से बह रही नहरों पर डेरा डाले हुए है लेकिन वहां से भी कोई सुराग नहीं लग रहा है।

एएसआई का बेटा है आरोपी, ग्रामीणों ने दिया दो दिन का अल्टीमेटम
धरना दे रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी युवक गांव बारना निवासी सचिन पुलिस विभाग में ही तैनात एक एएसआई का बेटा है, जिसके चलते ही पुलिस ढील दे रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगले दो दिन तक उनकी लड़की का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई तो और भी कड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस की होगी।
विज्ञापन


एसएचओ को अब सिटी ट्रैफिक का जिम्मा
जहां छात्रा के परिजन व ग्रामीण उक्त मामले को लेकर बाबैन के एसएचओ रहे दलीप सिह पर सही कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए उन्हें सस्पेंड करने की मांग कर रहे है वहीं एसपी ने उनका दो दिन पहले ही बाबैन थाने से तबादला कर दिया। उन्हें केयूके थाना का एडिशनल चार्ज दिया गया, जहां से भी वीरवार को उन्हें ट्रैफिक सिटी इंचार्ज लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
आरोपी युवक सचिन के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है जबकि मामले को लेकर गठित की गई एसआईटी पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। आरोपी एएसआई का बेटा या फिर कोई और कानून के अनुसार पूरी कार्रवाई की जाएगी।
सुरेंद्र पाल सिंह, एसपी, कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed