{"_id":"5b859ceb42c79206ed67dbf4","slug":"81535483115-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान की बात कहकर वियतनाम भेजकर हड़पे 6 लाख 20 हजार, दो के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जापान की बात कहकर वियतनाम भेजकर हड़पे 6 लाख 20 हजार, दो के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की जगह वियतनाम भेजकर हड़पे 6 लाख 20 हजार, दो नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। जापान की बात कहकर वियतनाम भेजकर 6 लाख 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बाखली प्लॉट नंबर 5 निवासी महिला की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस में दी शिकायत में मनजीत कौर ने बताया कि गांव मुर्तजापुर के बलविंद्र सिंह ने उसे बताया कि उसका रिश्तेदार विदेश भेजने का काम करता है और वह तुम्हारे बेटे को भी विदेश भेज देगा। बलविंद्र सिंह ने उसे व उसके पति को निगदू (करनाल) निवासी सुखदीप सिंह से मिलाया। सुखदीप सिंह ने उसके बेटे को साढ़े 8 लाख रुपये में जापान भेजने की बात कही। उन्होंने उसे कई किस्तों में 6 लाख 20 हजार रुपये दे दिए। सुखदीप सिंह ने उसके बेटे को जापान की जगह वियतनाम भेज दिया। उन्हें इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने 75 हजार रुपये भेजकर उसे वापस भारत बुलाया। बेटे के लौटने के बाद वे लोग सुखदीप सिंह के पास गए और उनसे अपने रुपये वापस मांगे। आरोपियों ने रुपये लौटाने से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इसकी शिकायत एसपी कुरुक्षेत्र को दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।