फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   न विधायक पहुंचे, न अधिकारी, आश्वासन के बाद खत्म हुई भूख हड़ताल

न विधायक पहुंचे, न अधिकारी, आश्वासन के बाद खत्म हुई भूख हड़ताल

Sat, 17 Mar 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
न विधायक पहुंचे, न अधिकारी, आश्वासन के बाद खत्म हुई भूख हड़ताल
न विधायक पहुंचे, न अधिकारी, आश्वासन के बाद खत्म हुई भूख हड़ताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
एक किलोमीटर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर छह दिनों से धरने और भूख हड़ताल पर बैठे लोगों के पास कर न विधायक पहुंचे और न ही कोई अधिकारी आया। हालांकि, शुक्रवार को उन्हें मनाने के लिए पूर्व पार्षद खरैती लाल सिंगला पहुंचे। उन्होंने भी जल्द सड़क निर्माण शुरू करवाने का आश्वासन ही दिया तो भूख हड़ताल कर रहे लोग राजी हो गए। इसके बाद भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को जूस पिलाया गया। इसके साथ ही भूख हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी गई। इसके साथ ही चेतावनी दी कि इसी माह सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो अगले माह के पहले सप्ताह में फिर से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

वार्ड नं सात में वशिष्ठ कॉलोनी के साथ लगती 33 फुट चौड़ी सड़क पिछले तीन वर्षों से निर्माण की बाट जोह रही है। करीब दो वर्ष पहले विधायक सुभाष सुधा ने इसका शुभारंभ किया गया। इसके बावजूद यह सड़क आज तक नहीं बन पाई है। इस दौरान विधायक से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक से यहां के लोग सड़क बनाने की मांग कर चुके हैं। हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही दिया जाता है। सड़क न बनने से वार्ड वासी और लोक स्वराज जन सेवा ट्रस्ट के प्रधान रघुवीर गर्ग, रामनरेश यादव छह दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे। वार्ड और आसपास के लोग भी धरने में शामिल हो गए थे। इस आंदोलन के दौरान विधायक सुभाष सुधा, डीसी डॉ. एसएस फुलिया आदि अधिकारियों ने भी जल्द सड़क बनाने का आश्वासन दिया, लेकिन आंदोलनकारी सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के बाद ही आंदोलन खत्म करने पर अड़े रहे। इनमें वीरवार को रोष उस समय बढ़ गया, जब सड़क की लेवलिंग ठीक करने के लिए जेसीबी पहुंची और वह कुछ ही देर बाद चली गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने आंदोलन तेज करने का ऐलान कर दिया था। मामले में शुक्रवार को नया मोड़ उस समय आ गया, जब अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व पार्षद खरैती लाल सिंगला मौके पर पहुंचे और उन्होंने विधायक के साथ ही डीसी से बातचीत कर जल्द सड़क बनवाने का अश्वासन दिया। इस पर आंदोलनकारी सहमत हो गए और भूख हड़ताल खत्म कर दी। इस मौके पर सुनील कुमार, मुकेश सिसौदिया, राजकुमार, ओमप्रकाश, राजबीर, प्रदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed