{"_id":"5a6e299e4f1c1b7f268b6f44","slug":"81517169054-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री के नेतृत्व में कैथल रवाना हुआ काफिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री के नेतृत्व में कैथल रवाना हुआ काफिला
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने हर समुदाय को दिया सम्मान : बेदी
शाहाबाद। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रत्येक समुदाय को सम्मान दिया है और हर धर्म व जाति के विशेष कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश स्तर पर करके हर वर्ग को तरजीह दी है। राज्यमंत्री रविवार को शाहाबाद से वाहनों के काफिले के साथ कैथल में मनाई जा रही रविदास जयंती में रवाना होने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
राज्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के समय नेताओं को ऐसे कार्यक्रमों में मुख्यातिथि बनाया जाता था और कार्यक्रम में पहुंचे नेताओं को सम्मानित किया जाता था। भाजपा सरकार ने ये कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर मनाने का फैसला लेकर इतिहास रचा है। इनके शासनकाल में कार्यक्रमों में पहुंचने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है। राज्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में शिक्षण संस्थानों व विकास प्रोजेक्टों के नाम भी परिवारवाद से जुड़े होते थे। अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस प्रथा को खत्म कर महापुरुषों, देशभक्तों के नामों को तवज्जो दी है। बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है घोषणा वही करो जो पूरी हो। प्रदेश सरकार की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है क्योंकि की गई सभी घोषणाओं पर काम किया गया है। इस मौके पर नपा प्रधान बलदेव राज चावला, राव रणजीत सिंह, विक्रम अटवान सरपंच, गौरव बेदी, पीयूष राव, कर्णराज सिंह तूर, अरूण कंसल, मुलख राज गुंबर, रामकरण यारा, नीटू राणा, कमल शर्मा, सिमरण झरौली, रिंकू बैरागी सहित बड़ी सं या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।