फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   चुनावी घोषण पत्र के वादे पूरे नहीं कर पाई भाजपा : संधू

चुनावी घोषण पत्र के वादे पूरे नहीं कर पाई भाजपा : संधू

Tue, 26 Dec 2017 12:06 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
चुनावी घोषण पत्र के वादे पूरे नहीं कर पाई भाजपा : संधू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहोवा।
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला जन जागरण अभियान के तहत 30 दिसंबर को पिहोवा, इस्माईलाबाद सहित कई गांवों का दौरा कर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों से पूर्व विधायक जसविंद्र संधू ने किसान विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि अभय चौटाला 30 दिसंबर को इस्माईलाबाद, बाखली, थाना, भोर सैदां और पिहोवा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश में भाजपा की सरकार बने तीन साल हो गए, लेकिन चुनावी घोषणापत्र के 100 वादों में से सरकार एक भी पूरा नहीं कर सकी है।
उन्होेंने कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन, आउटसोर्सिंग के जरिए आरएसएस कार्यकर्ताओं की भर्ती कर के युवाओं से धोखा किया जा रहा है। सीएम के पिहोवा दौरे के समय गलेडवा की तरफ बाईपास बनाने की मांग उठाई गई थी। इसे सीएम ने पूरा करने का आश्वासन दिया था। अभी तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस्माईलाबाद को नगर पालिका का दर्जा देने और सीवरेज प्रणाली दुरुस्त करने की बात भी ठंडे बस्ते में है। संधू ने कहा कि सरकार की पिहोवा विकास रैली के दौरान सीएम ने स्योंसर जंगल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। लेकिन, अभी तक इसकी कोई योजना नहीं बनाई गई। उल्टा करोड़ों रुपये उत्सव और महोत्सव के नाम पर खर्च करके सरकारी पैसे को बर्बाद किया जा रहा है। मुंबई से फिल्म अभिनेत्रियों को बुलाकर डांस करवाने पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि हरियाणा में ऐसी बहुत सी प्रतिभाएं हैं, जिनको उपेक्षित किया जा रहा है। ऐसे कलाकारों को अवसर देने की बजाए फिल्मी कलाकारों पर जनता के करोड़ों रुपये बर्बाद किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिला को डार्क जोन घोषित करके सरकार नया ट्यूबवेल कनेक्शन पर पाबंदी लगा दी। असलियत यह है कि नरवाना ब्रांच के आसपास बड़े बोरवेल करके यहां का पानी दक्षिण हरियाणा में ले जाया गया। जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह मुल्तानी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सभी सरकारों को गोरक्षा के नाम पर अलग से बजट निर्धारित करने के आदेश दिए थे। प्रदेश सरकार द्वारा इस आदेश पर अमल नहीं किया गया। इसके चलते प्रदेश में गोवंश की स्थिति बहुत खराब है। इस मौके पर गगनजोत संधू, विक्रम चक्रपाणी, करण सिंह ईस्हाक, बलदेव वड़ैच, राजू रामगढ़, सुरेंद्र पप्पू प्रेस प्रवक्ता महेंद्र कैन्थला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अकाली दल से नहीं कोई नाता
एसवाईएल मुद्दे पर शिरोमणि अकाली दल बादल द्वारा इनेलो से नाता तोड़ने की घोषणा पर बोलते हुए जसविंद्र संधू ने कहा कि बादल सरकार ने प्रदेश के हितों की अनदेखी करते हुए कोर्ट के आदेशों को भी दरकिनार कर दिया। बादल सरकार ने एसवाईएल के लिए पंजाब के हिस्से की जमीन को डीनोटिफाई करके पंजाब के किसानों को बरगलाने का काम किया है। इसके बाद विधानसभा से ही इनेलो के विधायकों ने पंजाब असेंबली के सामने जाकर अकाली दल से सभी नाते तोड़ने की पहल की थी। संधू ने कहा कि यदि अकाली दल हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ना चाहता है, तो इनेलो को कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed