{"_id":"5a34193c4f1c1b9f678c18c2","slug":"81513363772-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीब 2 हजार ने दी खंड स्तर की यातायात नियमो पर आधारित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीब 2 हजार ने दी खंड स्तर की यातायात नियमो पर आधारित परीक्षा
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो हजार बच्चों ने दी यातायात नियमों पर आधारित परीक्षा
कुरुक्षेत्र।
पुलिस विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित यातायात नियमों पर आधारित खंड स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शुक्रवार को सभी खंडों में करवाई गई, जिसमें 1943 बच्चों ने भाग लिया। पिछले कई सालो से पुलिस विभाग शिक्षा विभाग के सहयोग से यातायात नियमों के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है, जिसमें जिला के सभी सरकारी और प्राईवेट स्कूलों के बच्चे भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता को चार वर्गों में बांटा गया। कक्षा तीसरी से पांचवीं, कक्षा छटी से आठवीं, नौवीं से बारहवीं तथा कॉलेज स्तर पर परीक्षा का आयोजन किया जाता है। यह परीक्षा स्कूल, ब्लॉक, जिला, मंडल स्तर व राज्य स्तर पर आयोजित की जाती है। हर स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीया स्थान पर आने वाले बच्चों को इनाम दिया जाता है और उससे ऊपर की प्रतियोगिता में बैठने का मौका मिलता है। इस वर्ष स्कूल की परीक्षा 8 नवंबर को आयोजित की गई थी, जिसमें पौने दो लाख बच्चों ने भाग लिया था। स्कूल लेवल की परीक्षा में प्रथम, द्वितीया तथा तृतीया स्थान पाने वाले विद्यार्थियों ने शुक्रवार को खंड स्तर की परीक्षा में हिस्सा लिया। यह परीक्षा दोपहर 12 से 1 बजे तक ब्लॉक बाबैन में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पिहोवा में बाबा स्वर्ण नाथ पब्लिक स्कूल, थानेसर में महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल व डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, लाडवा व शाहाबाद में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में करवाई गई। शिक्षा विभाग से जिला शिक्षा अधिकारी नमिता कौशिक व पुलिस विभाग के थाना ट्रैफिक प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। शिक्षा विभाग के नोडल आफिसर प्राध्यापक शीशपाल जांगड़ा ने बताया कि शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग के इस सांझे प्रयास में बच्चों ने काफी रुचि दिखाई और परीक्षा मे बढ़ चढ़कर भाग लिया। उन्होंने बताया का ब्लाक लाडवा से 377, ब्लॉक थानेसर से 739, शाहबाद से 163, पिहोवा से 357 तथा बाबैन से 307 बच्चो ने इस परीक्षा में भाग लिया।
बीड़ पिपली की आरजू, त न्नू व डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की तनवी रही अव्वल
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में खंड स्तर पर आयोजित सड़क सुरक्षा परीक्षा लेवल एक में 310 बच्चों ने परीक्षा दी, जिसकी देखरेख अध्यापक शीशपाल मिर्जापुर ने की। इस परीक्षा में प्रथम व दूसरा स्थान राजकीय प्राथमिक पाठशाला बीड़ पिपली की आरजू व तन्नू ने लिया जबकि तीसरे स्थान पर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की तनवी ने हासिल किया। स्कूल प्राचार्य रेनू राघव ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नियमों की पालना के प्रति प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि हमें सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करनी चाहिए। जो किसी कार्रवाई के डर से नहीं बल्कि स्वेच्छा से सुरक्षित यात्रा के लिए करना चाहिए, तभी हम सड़कों पर लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं को रोकने में कामयाब हो सकेेंगे।