{"_id":"5a1db09f4f1c1b7a548bfedc","slug":"81511895199-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव फाईल 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव फाईल 2
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से महक उठा गीता स्थली ज्योतिसर
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
गीता स्थली ज्योतिसर परिसर ओडिसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से महक उठा। कलकत्ता से आए नर्तक दीपांकर ने ज्योतिसर में ओडिशी नृत्य की मधुर प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से कालिया दमन और दशावतार को प्रस्तुत किया। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत गीता स्थली ज्योतिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसके लिए मुख्य रूप से ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। ओडिसी नर्तक दीपांकर ने अपने नृत्य से विभिन्न कथाओं को प्रदर्शित किया। पोशाली मुखर्जी के शिष्य दीपांकर ने कहा कि उनकी इच्छा थी कि वे गीता स्थली ज्योतिसर में अपने नृत्य की प्रस्तुति दें। उन्होंने कहा कि गीता स्थली ज्योतिसर में आकर उन्हें एक अलग ही विशेष अनुभूति हो रही है। उन्हें आध्यात्मिकता का अहसास हो रहा है।
उज्जयनी महाकाल केंद्र के ब्रह्मऋषि करवा रहे महामृत्यंजय यज्ञ और कालसर्प दोष निवारण
गीता महोत्सव के अंतर्गत सन्निहित सरोवर में आयोजित सात दिवसीय महायज्ञ में आम जनमानस की दुख-दर्द को दूर करने के लिए पूजा-अर्चना की जा रही है। उज्जयनी महाकाल आध्यात्मिक सेवा केंद्र, उज्जैन के तत्वावधान में आयोजित महायज्ञ में ब्रह्मऋषि जयगुरु यज्ञ और दोष निवारण कर रहे हैं। इसमें आशीषनाथ योगी विशेष रूप से सहयोग कर रहे हैं। सन्निहित सरोवर (दक्षिणी तट) में उज्जयनी महाकाल आध्यात्मिक सेवा केंद्र ने महामृत्यंजय यज्ञ का आयोजन किया है। संयोजक डा. पंकज शर्मा व नवीन गोस्वामी के निर्देशन में महायज्ञ का आयोजन किया गया है। मंगलवार को पार्थिव लिंग का शृंगार कुमकुम से किया गया। महायज्ञ के अंतिम दिन पूर्णाहुति के साथ मावे से महाकाल के पार्थिव लिंग का शृंगार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाकाल के पार्थिव शिवलिंग पर बेलपत्र तर्पण के बाद तीन बार यज्ञशाला की परिक्रमा की जाती है।
भाषण प्रतियोगिता में हिसार की पूजा रानी ने मारी बाजी
गीता महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली विद्यार्थी प्रतियोगिताएं मंगलवार को गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में हुईं। समापन अवसर पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजीव रत्न और विधायक सुभाष सुधा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी नमिता कौशिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतनाम सिंह, एसएसए के जिला संयोजक अरुण आश्री, प्रदेश संयोजक प्रमोद कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक बलजीत सिंह, विद्या भारती के निदेशक रामेंद्र सिंह, सुषमा शर्मा, इंदू बाला, अमरजीत सिंह, विद्या रत्न, डॉ. राममेहर अत्री, बलराम शर्मा, अलकेश मोदगिल आदि उपस्थित थे। निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजीव रत्न ने कहा कि गीता जीवन को सही दिशा देने वाला संदेश है। इससे मनुष्य का सम्पूर्ण जीवन परिवर्तित हो सकता है। इस दौरान करवाई गई कनिष्ठ वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में फरीदाबाद की मोहनी ने पहला, हिसार की वसुंधरा ने दूसरा और पानीपत के नवीन शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में हिसार की पूजा रानी पहले, सोनीपत की नम्रता दूसरे और सिरसा की सरगम भरगव तीसरे स्थान पर रहीं । प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में वैश्य माडॅल स्कूल भिवानी की टीम पहले, स्वामी उमा भारती स्कूल रिवाड़ी की टीम दूसरे और सरकारी हाई स्कूल उमदा बाड़ा की टीम तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में सोनीपत के जैन एसएस स्कूल गोहान की टीम पहले, राजकीय विद्यालय सिसाय हिसार की टीम दूसरे और सरकारी हाईस्कूल पंजलासा की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
कोलाज मेकिंग में केएस कॉन्वेंट स्कूल की सोनिया रही प्रथम
शिक्षा विभाग की तरफ से गीता महोत्सव के दौरान ब्रह्मसरोवर तट पर रंगोली, क्ले माडलिंग, सांझी और कोलाज मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं। इसमें विभिन्न स्कूलों के 650 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिला शिक्षा अधिकारी नमिता कौशिक ने बताया कि कोलाज मेकिंग 1 से पांच तक के ग्रुप में केएस कानवेंट स्कूल से सोनिया प्रथम, एसएमबी गीता प्राइमरी स्कूल से सिद्धार्थ द्वितीय, बीसी सर्वोदय स्कूल से प्रिया तृतीय, क्ले माडलिंग प्रतियोगिता में अनुपम शिक्षा निकेतन स्कूल से अमन प्रथम, एसएमबी प्राइमरी स्कूल से ध्रुव द्वितीय, गीता को एजूकेशन मिडिल स्कूल कुरुक्षेत्र से पायल तृतीय, सांझी प्रतियोगिता में हरमन प्रथम, माही हरसिम, मानिका, मंदीप द्वितीय, ध्रुव नमीश जसकरण तृतीय स्थान पर रहे।
उन्होंने बताया कि छह से आठ के ग्रुप में कोलाज मेकिंग में नीरज प्रथम, सक्षम द्वितीय, भूपिंद्र अभिषेक तृतीय, क्ले मॉडलिंग में गर्वित प्रथम, झलक रोहिला द्वितीय और गुरनुर कौर तृतीय, रंगोली में प्रीति, काजल, ममता, राहुल प्रथम, मैरी मनीषा द्वितीय, भरत, आशा,जिज्ञासा और वैशाली तृतीया, सांझी प्रतियोगिता में विपुल, नवदीप हर्ष प्रथम, मानसी, मन्नु द्वितीय, सुहान, सुहानी,कोमल तृतीय, 9 से 12 वर्ग में कोलाज मेकिंग रोहित प्रथम, प्रतिभा द्वितीय, योगिता, आशिष तृतीय, क्ले मॉडलिंग में सुनील कुमार प्रथम, अभिषेक द्वितीय, शिवराम और शशांक तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में गीता, नीतू, प्रभजोत प्रथम, सुरभि, सुखविंद्र, प्रभजोत, मेघा, निष्ठा द्वितीय, शिवराम, आशिष, फतेह सिंह, संजय खान तृतीय रहे। साझी प्रतियोगिता में मंजीत, सुखविंद्र कौर, कोमल, गीता प्रथम, आरती, नेहा, मनप्रीत, स्नेहा द्वितीय, सुगंधा, शिवानी, दिवेका, त्रिपति तृतीय स्थान पर रहे।
राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर ने किया हरियाणा पवेलियन का अवलोकन
प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव से कुरुक्षेत्र भारत की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित हुआ है। इस महोत्सव के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से लोक कलाकार, शिल्पकार पहुंच रहे हैं। यह महोत्सव कला और संस्कृति को सहेजने का भी कार्य कर रहा है। राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर मंगलवार को देर शाम गीता महोत्सव के दौरान हरियाणा पवेलियन का अवलोकन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द, गुरु शंकराचार्य, विधायक सुभाष सुधा, भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने हरियाणा पवेलियन में ग्रामीण अंचल के कलाकारों की प्रस्तुतियों हरियाणवी खान-पान, हरियाणा दर्शन, लोहार, कुम्हार आदि गैलरियों का अवलोकन किया। महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को महाआरती में प्रदेश के जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल मुख्य अतिथि थे। इस मौके पर विशेष तौर पर भानपुरा पीठाधीश्वर आदि गुरु शंकराचार्य दिव्य तीर्थ ने शिरकत की। उनके साथ ज्ञानानंद महाराज भी थे। इस मौके पर विधायक सुभाष सुधा, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. केके खंडेलवाल, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, राज्यपाल हरियाणा के पुत्र राजेश सोलंकी, भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, हरिदेव जोशी, रामकुमार वेदाचार्य आदि ने महाआरती में भाग लिया।