फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ओपीजी मेमोरियल सीबीएसई इंटर स्कूल एथलेटिक मीट का आयोजन आज से

ओपीजी मेमोरियल सीबीएसई इंटर स्कूल एथलेटिक मीट का आयोजन आज से

Fri, 17 Nov 2017 12:35 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
ओपीजी मेमोरियल सीबीएसई इंटर स्कूल एथलेटिक मीट का आयोजन आज से
इंटर स्कूल एथलेटिक मीट आज से
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। संजय गांधी मेमोरियल स्कूल के भीम स्टेडियम में आज से दो दिवसीय ओपीजी मेमोरियल सीबीएसई इंटर स्कूल एथलेटिक मीट का आगाज होगा। इसमें सीबीएसई से संबंधित 12 विद्यालयों के 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। संजय गांधी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल लाडवा के प्रिंसिपल धर्मेंद्र खेड़ा ने बताया कि स्कूल के संस्थापक और पूर्व विधायक स्व. ओमप्रकाश गर्ग की याद में हर वर्ष एथलेटिक मीट का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह आयोजन 17 और 18 नवंबर 2017 को भीम स्टेडियम में किया जा रहा है। इसमें 12 स्कूलों के 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता अंडर 14, 16 और 19 ग्रुप में आयोजित हो रही है। इस मीट में 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, 400 मीटर रेस, 3000 मीटर रेस, रिले रेस, शॉट पुट, लॉंग जंप, हाई जंप, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो की प्रतियोगिताएं होंगी।


फोटो न. 3
जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटीं जर्सियां
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
राजकीय उच्चविद्यालय गांव बपदा-बपदी में जरूरतमंद विद्यार्थियों को खंड के गांव निवासी के मूल निवासी और एनआरआई समाजसेवी ने गर्म जर्सियां वितरित कीं। स्कूल के मुख्य अध्यापक सुरेश कुमार ने बताया कि जर्मनी के रहने वाले भारतीय मूल के विक्की सिंह ने विद्यालय के जरूरतमंद विद्यार्थियों को सर्दी से बचाने के लिए जर्सियां वितरित की हैं। एनआरआई विक्की सिंह के साथ उनकी बेटी सिमरन कौर ने विद्यालय में पहुंच कर विद्यार्थियों से उनकी शिक्षा और उनके कॅरियर के संबंध में बात की। इस अवसर पर राजदुलारी, कमलेश रानी, जसबीर सिंह, राजा राम, रामगोपाल गुप्ता, सुशील कुमार आदि उपस्थित थे। गौरतलब है कि गांव निवारसी में पले-बढे विक्की सिंह पिछले 33 साल से जर्मनी में रहते हैं, लेकिन अपने देश के प्रति प्रेम ही उन्हें भारत खींच लाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed