फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   गुरुकुल कृषि एवं शिक्षा नीति में रोल मॉडल : गिरिराज

गुरुकुल कृषि एवं शिक्षा नीति में रोल मॉडल : गिरिराज

Sun, 03 Sep 2017 11:40 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
गुरुकुल कृषि एवं शिक्षा नीति में रोल मॉडल : गिरिराज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश की कृषि व्यवस्था गुरुकुल में देखने को मिली है। भारतीय कृषि अर्थव्यवस्था के लिए गुरुकुल मॉडल बना हुआ है, यहां दो एकड़ खेती जीरो बजट पर की जा सकती है। गुरुकुल कृषि एवं शिक्षा नीति में रोल मॉडल है। किसान यदि गुरुकुल कृषि पद्धति पर खेती करेंगे तो ज्यादा मुनाफा कमाएंगे। वे गुरुकुल कुरुक्षेत्र में जैविक खेती एवं गोशाला को देखने के लिए पहुंचे थे।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत उनके साथ विशेष रूप से मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के आदेशों के अनुसार ही वे गुरुकुल में पहुंचकर राज्यपाल देवव्रत से मिले हैं। गुरुकुल भारतीय संस्कार और संस्कृति का प्रतीक है, शिक्षा को हमने केवल पैकेज के साथ ही जोड़ रखा है। केंद्रीय मंत्री ने हैरानी व्यक्त की है कि वे समझ ही नहीं पा रहे हैं कि गुरुकुल स्कूल है या कृषि विश्वविद्यालय है। यहां की जीरो बजट खेती अपने आप में पूरे देश के लिए मिसाल है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री ने देश को 2022 एक नए भारत के निर्माण का संकल्प लिया है, जिसके चलते ही कई कदम उठाए जा रहे है।
विज्ञापन

-------------------------------
गुरुकुल कुरुक्षेत्र मॉडल रूप में देश के किसानों के बनेगा प्रशिक्षण केंद्र : देवव्रत
गुरुकुल के संरक्षक एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बताया कि केंद्रीय सूक्ष्म मंत्री गिरिराज सिंह गुरुकुल कुरुक्षेत्र पहुंचे, जिन्होंने गुरुकुल की गोशाला तथा खेतीबाड़ी का अवलोकन किया। गुरुकुल कुरुक्षेत्र में पौने दो सौ एकड़ भूमि में खेती की जाती है, यहां पर एक पैसा भी अतिरिक्त रासायनिक खादों पर खर्च नहीं किया जाता है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि गुरुकुल का मकसद इस मिशन को पूरे देश के किसानों तक पहुंचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed