फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   गणपति बप्पा मोरिया के उद्घोषों से गूंजा इस्माईलाबाद

गणपति बप्पा मोरिया के उद्घोषों से गूंजा इस्माईलाबाद

Fri, 25 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
गणपति बप्पा मोरिया के उद्घोषों से गूंजा इस्माईलाबाद
फोटो-17 व 18
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरिया के उद्घोषों से गूंजा इस्माईलाबाद
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद। श्री शिव शंकर सेवादल के तत्वावधान में मनाए जा रहे श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ गणपति बप्पा मोरिया के उद्घोषों द्वारा श्री गणेश की मूर्ति की भव्य शोभायात्रा निकाल कर की गई। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में जिला परिषद चैयरमैन गुरदयाल सिंह सुनहेडी ने शिरकत की। उसके पश्चात सेवादल के सदस्यों द्वारा भव्य झांकियों सहित शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा प्राचीन शिव मंदिर से शुरू होकर बस स्टैंड, रोशनपुर रोड़, अनाजमंडी, काठगढ़ रोड़ से होते हुए रामनगर कालोनी में स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में पहुंची। शोभायात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। सेवादल के प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि 25 अगस्त सुबह 5 बजे श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में श्री गणेश की मूर्ति स्थापना की जाएगी। इसके पश्चात 25 अगस्त से 4 सितंबर तक भजन संध्या का आयोजन मंदिर परिसर में किया जाएगा तथा 5 सिंतबर को विधिगत रूप से गणपति बप्पा को विदाई दी जाएगी। इस मौके पर जिप सदस्य सुरेंद्र माजरी, सरपंच संजीव अरोड़ा, अजरावर के सरपंच, सुनील फरवाह, राजेश मित्तल, दीपक गोयल, मुनीष कंसल, विनोद बंसल, तरुण सिंगला, संदीप गर्ग, सुनील कोमल, कबीर सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed