{"_id":"5978e50a4f1c1b1a348b4771","slug":"81501095178-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहाबाद क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी नहीं : गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहाबाद क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी नहीं : गौरव
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। बुधवार को राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के पुत्र गौरव बेदी व नपा प्रधान बलदेव चावला ने करीब 20 लाख के विकास कार्यों के निर्माण की शुरूआत की। जिनमें मुख्य रूप से 17 लाख की लागत से नंगल वाली कुटिया से वृद्धाश्रम तक बनने वाली गली तथा अन्य कार्य शामिल हैं। गौरव बेदी ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में विकास कार्य से तेजी से चल रहे हैं और सभी वार्डों में समान रूप से विकास होंगे। उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री कृष्ण बेदी का उद्देश्य शाहाबाद क्षेत्र को विकास के मामले में नंबर एक पर लाना है, जिसके लिए वह प्र्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि शाहाबाद के विकास के लिए धन की कमी नहीं है और नपा की ओर से करीब 40 करोड़ के विकास कार्यों के टेंडर पास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शाहाबाद के सभी वार्ड विकास के मामले में दूसरे शहरों के लिए प्रेरणास्रोत होंगे इसी उद्देश्य के साथ राज्यमंत्री कृष्ण बेदी व नपा टीम काम कर रही है। गौरव ने निर्माण में लगे ठेकेदारों को गुणवत्ता व नियमों से भरपूर विकास कार्य करने के लिए कहा और कहा कि राज्यमंत्री व नपा टीम विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाशत नहीं करेगी। नपा प्रधान बलदेव राज चावला ने कहा कि सभी वार्डों ेसे विकास कार्यों की सूचि मंगवा कर उसी आधार पर विकास कार्यों के ऐस्टिमेट बनवाए गए हैं और किसी भी वार्ड में कोई भी काम अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद राजदीप कौर बाजवा, जोगेंद्र रत्ता, मुलख राज गुंबर, अरुण कंसल, सुखदेव सिंह बाजवा, विक्की राणा, बलबीर शर्मा, सतबीर शर्मा, प्रवीन शर्मा ठेकेदार, कुलवंत शर्मा, मास्टर कर्ण सिंह राणा, धर्मेंद्र पपला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन