फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   एचएसएससी की परीक्षा को लेकर लगाई धारा 144

एचएसएससी की परीक्षा को लेकर लगाई धारा 144

Wed, 19 Jul 2017 12:15 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
एचएसएससी की परीक्षा को लेकर लगाई धारा 144
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
जिलाधीश एवं अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से वन विभाग के डिप्टी रेंजर व कृषि विभाग के कृषि निरीक्षक पद के लिए 19 व 20 जुलाई को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जबकि इससे पहले मंगलवार को भी कई केंद्रों पर सुबह के सत्र में परीक्षा ली गई।

19 जुलाई को यह परीक्षा दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से 2 बजे तक तथा 20 जुलाई को परीक्षा सायं 4 बजे से 5 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं को सुचारु रुप से चलाने के लिए परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लगाने के भी आदेश जारी किए है। जिलाधीश ने मंगलवार को जारी आदेशों में कहा है कि 20 जुलाई तक जारी रहने वाले इन आदेशों के तहत किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र की 200 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार का हथियार, मोबाइल फोन, वाई-फाई यंत्र ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इतना ही नहीं परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की मशीनें भी बंद रखी जाएंगी। इन आदेशों की अवहेलना करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed