फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   8 new case found corona positive

कोरोना के 8 नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
8 new case found corona positive
जिला में कोरोना के हालात लगाता सुधर रहे हैं। रिकवरी रेट लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को एक ही दिन में 20 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं, जिससे जिले में पॉजिटिव केसों के मरीजों का ठीक होने का आंकड़ा 97.41 फीसदी पर पहुंच गया है। अब तक कुरुक्षेत्र से 21340 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 376870 में से 353983 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कोरोना की जंग जीतने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इससे कोरोना से रिकवरी केसों में बढ़ोतरी हो रही है। आमजन के सहयोग से ही प्रशासन कोरोना की चैन को तोड़ने में सफल रहा है। इस जिले में अब कोरोना के संक्रमण का प्रभाव तेजी के साथ कम हो रहा है और लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट रहे हैं। कुरुक्षेत्र से सोमवार को 20 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ संक्रमित 8 नए केस सामने आए हैं। इतना ही नहीं वायरस से संक्रमित अब तक 21340 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। वहीं, कोरोना पॉजिटिव सेक्टर-13 कुरुक्षेत्र निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। अब तक 21907 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 376870 में से 353983 सैंपल की रिपोर्ट निगिटिव आ चुकी है। इनमें से 21340 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 347 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार अब वायरस के 220 एक्टिव केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed