{"_id":"68e15e0604ea9d0f2303666f","slug":"75-workers-applied-in-the-camp-to-avail-the-benefits-of-the-schemes-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-143258-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: योजनाओं का लाभ लेने के लिए शिविर में 75 कर्मियों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: योजनाओं का लाभ लेने के लिए शिविर में 75 कर्मियों ने किया आवेदन
Sat, 04 Oct 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शिविर में हिस्सा लेती सफाई कर्मचारी। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सरकार की तरफ से बैंकों के माध्यम से सफाई कर्मचारियों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन योजनाओं की पूरी जानकारी न होने के कारण पात्र कर्मचारी उनका लाभ नहीं ले पाते। इसी के चलते ही नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के लिए कार्यालय में बैंक से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया।
ईओ राजेश कुमार ने कहा कि बैंकों की दस्तावेज संबंधित जानकारी न होने व बैंकों में आने जाने व अन्य समस्याओं के चलते कर्मचारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते है। उनकी इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में बैंकों की तरफ से आए अधिकारियों द्वारा 75 कर्मचारियों के फार्म विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भरे गए।
बैंक से आए अधिकारियों ने बताया कि अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति योजना, लोन से संबंधित योजना व सफाई कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई व घर बनाने सहित अन्य कई प्रकार की योजनाएं सरकार द्वारा बैंकों के माध्यम से दी जा रही है। योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति का आधार कार्ड, फैमिली आईडी, राशन कार्ड व कर्मचारी का आई कार्ड होना जरूरी है। इन दस्तावेजों के आधार पर ही योजनाओं का लाभ दिया गया है।