फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   745 seats in IGN College will be admitted on the basis of merit

आईजीएन कॉलेज में 745 सीटों मेरिट के आधार पर होगा दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
745 seats in IGN College will be admitted on the basis of merit
सीबीएसई और एचबीएसई के 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों में कॉलेज में प्रवेश के लिए उत्सुकता बढ़ गई है। इच्छुक विद्यार्थी विभिन्न विषयों की सीटों, आवेदन प्रक्रिया एवं कोर्स के महत्व की जानकारी को लेकर कॉलेजों की ओर रुख करने लगे हैं। हालांकि कोरोना महामारी को देखते हुए कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया को लेकर एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके चलते इस बार एडमिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही रहेगी। मुस्तफाबाद मार्ग स्थित लाडवा के गांव धनौरा में स्थित इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज में कुल 745 सीटों पर प्रवेश की तैयारी है। इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज लाडवा के प्राचार्य डॉ. हरि प्रकाश शर्मा ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए संबंधित कॉलेजों में काउंसलिंग कमेटी का गठन किया गया है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार कॉलेजों में 12 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 20 अगस्त तक जारी रहेगी। उनका कहना है कि इस बार विद्यार्थियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी जाएगी, लेकिन विद्यार्थी अपने पसंदीदा कॉलेज और पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन अप्लाई करें और मेरिट के आधार पर अपनी सीट हासिल करें। बता दें कि जिलेभर के 14 राजकीय व निजी कॉलेजों की 7520 सीटों पर 13 हजार 631 विद्यार्थियों की नजर है।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. हरि प्रकाश शर्मा ने बताया कि स्व. ओम प्रकाश गर्ग एवं उनके शिक्षा प्रेमी साथियों के सतत प्रयासों से आरंभ हुआ यह महाविद्यालय आज गौरवमयी प्रगति पथ पर अग्रसर है। इस कॉलेज की स्थापना के परिणामस्वरूप यहां के ग्रामीण क्षेत्र में कॉलेज जैसे उच्चतर शिक्षा संस्थान की आवश्यकता की पूर्ति हो पाई है। लाडवा तथा आसपास के क्षेत्र की ग्रामीण छात्राओं को भी उच्च शिक्षा सुविधा प्राप्त हुई है। कहा कि कॉलेज का उद्देश्य सामान्य विद्यार्थी के चरित्र का विकास करना तथा उसे देश और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का बोध करवाना है। महाविद्यालय शिक्षा के प्रत्येक क्षेत्र-पाठ्य एवं पाठ्येतर में अग्रणी रहा है।
विज्ञापन

संकाय--------------------------------सीट
-बीए----------------------------------430
-बीकॉम -------------------------------80
-बीकॉम (एसएफएस)-----------------60
-बीएससी मेडिकल--------------------30
-बीएससी मेडिकल(एसएफएस)------15
-बीएससी नॉन मेडिकल----------------60
-नॉन मेडिकल (एसएफएस)------------70
कुल-------------------------------------745 सीट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed