{"_id":"62e43c481f037e4c753e6d0c","slug":"730-seats-will-be-admitted-in-dn-women-s-college-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1162442131","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएन महिला कॉलेज में 730 सीटों पर होंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएन महिला कॉलेज में 730 सीटों पर होंगे प्रवेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय (डीएन महिला कॉलेज) में स्नातक के विभिन्न संकायों की कुल 730 सीटों प्रवेश दिया जाएगा। उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकूला के निर्देशों के आधार पर इस बार भी पोर्टल पर आवेदन करने की व्यवस्था की गई है। सभी संकायों की स्नातक कक्षाओं में आवेदन एक अगस्त से किया जा सकेगा।
महाविद्यालय प्राचार्य मीनाक्षी ठकराल ने बताया कि स्नातक कक्षाओं में आवेदन की प्रक्रिया एक अगस्त से आरंभ होगी। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया दो से नौ अगस्त तक पूरी हो जाएगी।प्रथम मेरिट सूची 12 अगस्त को जारी होगी, जिसकी एडमिशन वैद्यता तथा फीस 16 अगस्त तक जमा होगी। दूसरी मेरिट सूची 19 अगस्त को जारी होकर उसकी वैद्यता तथा फीस 23 अगस्त तक जमा हो सकेगी।
उन्होंने बताया बीए (सामान्य) में 250, बीए (फंक्शनल इंग्लिश) में 60, बीकॉम (सामान्य) में 80, बीकॉम (सामान्य) एसएफएस में 80, बीकॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन में 80, बीएससी (नॉन मेडिकल) में 80, बीएससी (कंप्यूटर साइंस) में 60 तथा बीटीएम में 40 सीटें उपलब्ध हैं। महाविद्यालय छात्राओं को शिक्षा व सांस्कृतिक के साथ क्रीड़ा क्षेत्र में भी प्रशिक्षित कर रहा है। महाविद्यालय की कई खिलाड़ी छात्राएं अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं।
विज्ञापन
महाविद्यालय आर्थिक रूप से कमजोर व 85 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति तथा पुस्तक बैंक से वर्षभर के लिए निशुल्क पुस्तकें प्रदान करता है। छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए 22 वैल्यू एडेड कोर्स चलाए जा रहे हैं। कॅरियर एवं गाइडेंस प्रकोष्ठ के माध्यम से महाविद्यालय की अनेक छात्राएं प्रतिवर्ष राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयनित होती हैं। किसी भी सहायता के लिए छात्राएं महाविद्यालय के फोन और वेबसाइट पर संपर्क कर सकती हैं।