{"_id":"5cd5c89ebdec22076e31a137","slug":"71557514398-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब सैनी के काफिले पर हमले के आरोप में दर्जनों लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब सैनी के काफिले पर हमले के आरोप में दर्जनों लोगों पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नायब सिंह सैनी के काफिले पर वीरवार देर रात हुए पथराव के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने दर्जनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस ने हमले में घायल हुए भाजपा प्रत्याशी के अंगरक्षक की शिकायत पर कुछ नामजद तो बाकी अज्ञात लोगों के खिलाफ यह कार्रवाई की है। एसएचओ पिहोवा गुरविंद्र सिंह का कहना है कि शुक्रवार को चुनावी ड्यूटी में व्यस्ता के चलते आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका, लेकिन जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। बता दें कि गत देर रात करीब साढ़े सात बजे नायब सिंह सैनी अपने चुनावी प्रचार अभियान के दौरान जब काफिले के साथ गांव भैंसी माजरा पहुंचे थे तो उन पर पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें जहां नायब सैनी बाल-बाल बच गए थे वहीं एक अंगरक्षक व एक चालक को चोटें आई थी, जिन्हें अस्पताल में उपचार करना पड़ा। वहीं इस हमले के बाद नायब सैनी को अपने काफिले के साथ गांव से बैरंग लौटना पड़ा था।