{"_id":"5c82ca08bdec22147163a120","slug":"71552075272-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत अपनी जीडीपी से रिसर्च एंड डेवेल्पमेंट पर खर्च करता है सिर्फ 0.7 प्रतिशत 21-49-33","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत अपनी जीडीपी से रिसर्च एंड डेवेल्पमेंट पर खर्च करता है सिर्फ 0.7 प्रतिशत 21-49-33
विज्ञापन
बड़े देशों के मुकाबले शोध व अनुसंधान पर बहुत कम खर्च कर रही सरकार
-यूजीसी चेयरमैन बोले पिछले दो दशकों से यह स्थिति देश के लिये है चिंता का विषय
-विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का विचार शोध क्षेत्र में जीडीपी का छह प्रतिशत खर्च करे भारत
राजेश शांडिल्य
कुरुक्षेत्र। भारत अभी तक अपनी जीडीपी का केवल 0.7 प्रतिशत ही रिसर्च एंड डेवेलपमेंट पर खर्च करता है। पिछले दो दशकों से देश में यही स्थिति हैं। शुक्रवार को यह चिंता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में देश के छह वैज्ञानिकों को सम्मानित करने पहुंचे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के चेयरमैन डॉ.डीपी सिंह ने व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह देश के लिये बहुत ही गहन चिंता का विषय है।
डॉ. सिंह ने कहाकि विश्व के कई देश इस विषय पर गंभीरता से काम कर रहे हैं। चीन 2.1, इजराइल में 4.3 और कोरिया 4.2 ,अमेरिका 2.8 प्रतिशत और चीन अपनी जीडीपी का 2.1 प्रतिशत उच्च शिक्षा एवं शोध पर खर्च कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की जो ढांचागत स्थिति है, उसके लिहाज से यूजीसी का विचार है कि भारत में भी उच्च शिक्षा और शोध क्षेत्र में जीडीपी का छह प्रतिशत खर्च को सुनिश्चित करना चाहिये। देश में इस समय 900 से ज्यादा विश्वविद्यालय, 40 हजार कालेज, 3.6 करोड़ विद्यार्थी व 13 लाख से अधिक शिक्षक हैं। देश की कुल जनसंख्या करीब 60 प्रतिशत 35 वर्ष से कम हैं। इतने बड़े वर्ग के लिये देश में शिक्षण संस्थानों की यह संख्या नाकाफी है। इसलिये केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि देश में और अधिक संख्या में विश्वविद्यालय और महाविद्यालय खोलें जाएंगे,ताकि शिक्षा,शोध और विकास के क्षेत्र में खर्च हो सके।
सकल नामांकन अनुपात का लक्ष्य
यूजीसी चेयरमैन के अनुसार वर्तमान में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सकल नामांकन अनुपात (ग्रोस एनरोलमेंट रेशो) 25.8 प्रतिशत है, जिसे 2020 तक 30 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी की भागीदारी निश्वित है। उन्होंने कहा कि देश में शिक्षण, शोध, इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए नित नए प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन हमें उन युवाओं को भी उच्च शिक्षा के दायरे में लाने की जरूरत है, जो अभी इस दायरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
यूजीसी का रिसर्च और इनोवेशन पर फोकस
डॉ.सिंह के मुताबिक यूजीसी अब रिसर्च और इनोवेशन पर फोकस कर रहा है। इसके लिये यूजीसी टीचर और स्टूडेंट की स्किल डिवेल्पेमेंट के लिये कई नई योजनाएं लागू कर रहा है। अब यूनिवर्सिटी को चाहिये की वो अपने-अपने क्षेत्र के किन्हीं पांच गांवों को गोद ले,ताकि वहां जरूरतों को समझा जा सके और शिक्षक और शिक्षा उनके करीब तक पहुंचे।
बदलाव के दौर से गुजर रही है दुनिया
डॉ. सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया आज बदलाव के दौैर से गुजर रही है। हर क्षेत्र में उत्कृष्टता की आवश्यकता है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को हासिल करने के लिए यूजीसी ने तमाम योजनाएं शुरू की हैं।
विवि को अपने स्तर पर शोध कराने होंगे
यूजीसी के चेयरमैन ने कहा कि सभी विश्वविद्यालय स्वायत्त हैं। इन्हें अपने स्तर पर शोध कराने होंगे,ताकि यह देश के विकास में काम आ सके। उन्होंने कहा कि भारत के शिक्षण संस्थानों को वैश्विक स्तर पहुंचाने का लक्ष्य भी तय करना होगा, ताकि इन संस्थानों में होने वाले शोध के जरिये आम लोगों की समस्या का हल हो सके और उसकी गुणवत्ता विश्वस्तरीय हो।