फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   एपीएसी वूमैन टैक्मेकर स्कॉलशिप जीतकर रूबी सैनी ने किया कुरुक्षेत्र का नाम रोशन

एपीएसी वूमैन टैक्मेकर स्कॉलशिप जीतकर रूबी सैनी ने किया कुरुक्षेत्र का नाम रोशन

Sat, 06 Oct 2018 01:13 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
एपीएसी वूमैन टैक्मेकर स्कॉलशिप जीतकर रूबी सैनी ने किया कुरुक्षेत्र का नाम रोशन
फोटो नंबर- 5
विज्ञापन

रूबी सैनी ने जीती गूगल की एपीएसी वुमन टेकमेकर स्कॉलरशिप
- सिंगापुर में अध्ययनरत भारतीय विद्यार्थियों में सफलता हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय
- एक हजार अमेरिकी डॉलर की मिलेगी स्कॉलरशिप, 11 से 13 अक्तूबर तक गूगल ने सिंगापुर मुख्यालय में विशेष मेहमान के तौर पर किया आमंत्रित
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन। जिले की बेटी रूबी सैनी ने गूगल की एपीएसी वुमन टेकमेकर स्कॉलरशिप प्रोग्राम-2018 में जीत दर्ज कर नाम रोशन किया है। रूबी सैनी को गूगल की ओर से से एक हजार अमेरिकी डॉलर की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। गूगल ने रूबी सैनी को 11 अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक अपने साउथ एशिया मुख्यालय सिंगापुर में विशेष मेहमान के तौर पर आमंत्रित किया है।
रूबी ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन बाबैन के पूर्व प्रधान व रामसरन माजरा के पूर्व सरपंच सोहन लाल सैनी की बेटी है। रूबी ने सिंगापुर में पढ़ रहे भारतीय छात्र-छात्राओं में से प्रतियोगिता विजेता एकमात्र भारतीय होने का गौरव पाया है। वह इस समय नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर में इंटरप्राइज बिजनेस एनालिसिस्ट में एमटेक की छात्रा है।
विज्ञापन

रूबी सैनी की उपलब्धि पर परिजनों के साथ गांव भर में खुशी का माहौल है। भाई मोहित सैनी, माता संतोष सैनी व दादी सुमित्रा देवी ने कहा कि रूबी बचपन से ही होनहार है। उसने पांचवीं कक्षा में नवोदय विद्यालय में दाखिला लिया था। नवोदय विद्यालय निवारसी से 2010 में 12वीं कक्षा की परीक्षा 90 प्रतिशत अंकों से पास की थी। रूबी ने जेएमआईटी रादौर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक में भी 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे। इसके साथ ही उसका चयन इंफोसिस में हो गया था। इंफोसिस में जॉइन करने से पूर्व ही उसका चयन टीसीएस में हो गया। टीसीएस जॉइन करने के बाद भी रूबी सैनी की रुचि आगे बढ़ने के लिए पढ़ाई करने में लगी रही और उसने नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर से इंटरप्राइज बिजनेस एनालिसिस्ट में एमटेक करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed