फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सुसाइड मामले में ब्राह्मण संगठन लामबद्ध,राजनेता और दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग,ज्ञापन सौंपा

सुसाइड मामले में ब्राह्मण संगठन लामबद्ध,राजनेता और दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग,ज्ञापन सौंपा

Fri, 14 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड मामले में ब्राह्मण संगठन लामबद्ध,राजनेता और दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग,ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। राजनीति के दबाव में बेटे को झूठे केस में फंसाने से आहत पिता फंदा डालकर सुसाइड मामले में ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधियों ने एसपी ऑफिस पर रोष-प्रदर्शन किया और नारेबाजी करने के बाद एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा। यह मामला विधायक के भाई का नाम बीच में आने से गरम हो गया है। बताया गया है कि फंदा डालकर सुसाइड करने वाले व्यक्ति का विधायक के भाई के ड्राइवर से रविवार को झगड़ा हुआ था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि विधायक के भाई के दबाव में पुलिस ने सतपाल शर्मा के अलावा उसके पुत्र पर भी मामला दर्ज करवाया था। बेटे को झूठे केस में फंसाने से सतपाल शर्मा काफी आहत था, जिसकी वजह से उसने अपने पशुओं के बाड़े में जाकर सुसाइड कर लिया था। इस मामले को लेकर लामबंद हुए ब्राह्मण संगठनों ने पीड़ित परिवार के साथ पुलिस मुख्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया और नारेबाजी के बाद डीएसपी गुरमेल सिंह और डीएसपी राज सिंह को एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा। बता दें कि वीरवार को ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधि हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला और छात्रावास में लामबंद हुए। यहां पीड़ित परिवार के सदस्यों और ब्राह्मण संगठनों के बीच करीब दो घंटे तक बैठक चली और राजनीति के दबाव में बेकसूर को केस में फंसाया जाने और मानसिक तनाव में सतपाल शर्मा की मौत मामले को लेकर पुलिस-प्रशासन को ज्ञापन देने एवं उच्चस्तरीय जांच कराए जाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद पश्चात ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधि हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास के प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान के नेतृत्व में एसपी के नाम डीएसपी गुरमेल सिंह और डीएसपी राज सिंह को ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन देने के बाद पवन शर्मा पहलवान ने बताया कि 9 सितंबर 2018 को गांव बारवा वासी कुरुक्षेत्र के दुकानदार दीपक शर्मा के पिता सतपाल शर्मा का उनके पड़ौसी बलदेव सिंह पुत्र फकीर चंद के साथ कहासुनी हो गई थी। इन्होंने बताया कि बलदेव सिंह थानेसर के विधायक सुभाष सुधा के बड़े भाई रमेश सुधा का ड्राईवर है। रविवार को सतपाल शर्मा से हुए उक्त झगड़े बाद बलदेव सिंह अपने आप चोट मारकर राजनीति के दबाव से न केवल सतपाल शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, बल्कि उनके पुत्र दीपक शर्मा के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पहलवान ने बताया कि दीपक शर्मा उस समय घटनास्थल पर नहीं थे, जिसके गवाह गांव के लोग भी है, लेकिन राजनीति के दबाव में सतपाल शर्मा और दीपक शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया। पुत्र पर मामला दर्ज करने से आहत सतपाल शर्मा ने गांव के लोगों के सामने भी यह बात रखी थी और इसके पश्चात अपने पशुओं के बाड़े में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पवन शर्मा पहलवान ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच किसी ईमानदार अधिकारी से कराई जाए और दीपक शर्मा के खिलाफ जो झूठा मामला दर्ज किया गया है,उसे समाप्त किया जाए। दोषी पुलिस वालों और राजनेताओं पर केस दर्ज किया जाए। हालांकि इस विवाद में अपनी भूमिका से थानेसर के विधायक सुभाष सुधा और उनके भाई रमेश सुधा इस बात साफ इंकार किया हैं। इनके अलावा संबंधित पुलिस चौकी के प्रभारी विनोद कुमार ने भी इस बात की पुष्टि की है कि इस मामले में सुधा का उनके ऊपर कोई दबाव नहीं था। यह कार्रवाई चोट लगने से जख्मी हुए विधायक के भाई के ड्राइवर बलदेव सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया था। उसने खुद पुलिस को शिकायत कर यह कार्रवाई कराई थी।

ब्राह्मण संगठन लड़ेगा न्याय की लड़ाई
हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास में पीड़ित परिवार के सदस्य पहुंचे और इस मामले में मदद मांगी। ब्राह्मण नेता पवन शर्मा पहलवान ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि उसे न्याय दिलाने के लिए ब्राह्मण संगठन लड़ाई लड़ेगा और सतपाल शर्मा की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए संघर्ष करेगा। इस मौके पर मृतक सतपाल शर्मा के पुत्र दीपक शर्मा ने बताया कि उन्होंने बुधवार मीडिया और डीएसपी को विधायक के भाई के दबाव में पुलिस द्वारा झूठा केस दर्ज कराने संबंधित बयान दिया था,लेकिन उसके पिता की मौत के लिए जिम्मेदार प्रभावशाली लोगों का एफआईआर में नाम तक दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन


इन संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य हुए बैठक में शामिल
बैठक के बाद ज्ञापन देने वालों में हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास, श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा कुरुक्षेत्र,सर्व ब्राह्मण एकता मंच,अखिल भारतीय विकास संघ के पदाधिकारी एवं ब्लाक समिति के मेंबर वीरभान,नंबरदार होशियार सिंह,पंडित रामराज कौशिक,मनीष कौशिक, कृष्ण दत्त शर्मा, ज्ञान चंद,संदीप कौशिक,शेर सिंह,अशोक शर्मा,राम कुमार मौदगिल,विष्णुदत्त शर्मा,राजू शर्मा बण,अतिश दत्त शर्मा,विशाल मौदगिल,गोपाल शर्मा, मुकेश शर्मा, दलेर शर्मा, विंकल शर्मा, हिमांशु शर्मा, डॉ.धर्मपाल शर्मा, जयपाल शर्मा,हरप्रीत,रामपाल शर्मा,विशाल मौदगिल,अशोक निवारसी,गोपाल गौड़,अरविंद्र सिंहसहिमांशु गौतम,विनोद गौतम,राजू पंडित, विष्णु दत्त, अशोक,अमन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में बढ़ रहे हैं ब्राह्मणों पर अत्याचार : मिश्रा
पूर्व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्रा एडवोकेट ने इस घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने उन्होंने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मण सामुदाय पर अत्याचार की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। राज्य सरकार को इस मामले में संज्ञान लेते हुए ऐसे तत्वों को सख्ती से निपटना होगा, वरना ब्राह्मण सामुदाय शे एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने पर विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed