फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी विधान सभा घेराव करने के लिए हुए रवाना

बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी विधान सभा घेराव करने के लिए हुए रवाना

Tue, 11 Sep 2018 12:41 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी विधान सभा घेराव करने के लिए हुए रवाना
फोटो नंबर-21
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मचारी थर्ड गेट स्थित पुलिस चौकी में आज देंगे सामूहिक गिरफ्तारियां
- बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी विधान सभा घेराव करने के लिए हुए रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। 95 बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी टर्मिनेट किए जाने के विरोध में जिले के बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी जिला प्रधान सुभाषवती के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव करने के लिए रवाने हुए। वहीं पुलिस ने एस्मा का उल्लंघन करने के आरोप में जिन दस बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वे एक दिन पहले ही चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए थे, ताकि पुलिस उन्हें हिरासत में न ले ले। आज कर्मचारी थर्ड गेट पुलिस चौकी में सामूहिक गिरफ्तारियां देंगे।

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी सुबह 8 बजे एलएनजेपी अस्पताल के समक्ष एकत्रित हुए और बस में चंडीगढ़ रवाना हुए। कर्मचारी नेता डॉ. सुदेश कुुमार ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारी पिछले पंद्रह दिनों से अपनी मांगों की अधिसूचना लागू करने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग ने मांगों की अधिसूचना लागू करने की बजाय कर्मचारियों पर काला कानून थोपते हुए कानूनी कार्रवाई कराई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों की आवाज दबाने के लिए 95 बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया है, लेकिन कर्मचारी अब आराम से बैठने वाले नहीं हैं, कर्मचारी इसके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी विधानसभा से लौटकर फिर एलएनजेपी अस्पताल के ठीक सामने टेंट लगाएंगे और थर्ड गेट चौकी में सामूहिक गिरफ्तारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed