फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   एनएचएम के तहत 95 एएनएम को किया टर्मिनेंट, 10 कर्मियों पर मामला कराया दर्ज

एनएचएम के तहत 95 एएनएम को किया टर्मिनेंट, 10 कर्मियों पर मामला कराया दर्ज

Sun, 09 Sep 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
एनएचएम के तहत 95 एएनएम को किया टर्मिनेंट, 10 कर्मियों पर मामला कराया दर्ज
फोटो 20
विज्ञापन

एनएचएम के तहत 95 एएनएम को किया टर्मिनेट, 10 कर्मियों पर मामला कराया दर्ज
- बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जारी रखी हड़ताल, विभाग भी हुआ सख्त
- गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी, कर्मचारियों ने थानेसर रेलवे स्टेशन के समीप शुरू किया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। हुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। विभाग ने एनएचएम के तहत 95 एएनएम को टर्मिनेट कर दिया है। इसके लिए शनिवार को सभी संबंधित पीएचसी व सीएचसी पर पत्र भेज दिया गया है। वहीं, एस्मा के तहत 10 कर्मचारी नेताओं पर केस दर्ज कराया है।
वहीं, शनिवार को भी बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। कर्मचारियों ने एलएनजेपी सिविल अस्पताल से 200 मीटर दूर थानेसर रेलवे स्टेशन के समीप धरना शुरू किया। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मचारियों ने शनिवार को एलएनजेपी सिविल अस्पताल से करीब 200 मीटर दूर थानेसर रेलवे स्टेशन के पास धरना शुरू किया। इससे पहले उन्होंने एलएनजेपी सिविल अस्पताल तक रोष मार्च भी निकाला। धरने की अध्यक्षता पूर्व जिला प्रधान कृष्णा मल्होत्रा व पिहोवा खंड प्रधान रविंद्र कौर ने की। उन्होंने ऐलान किया कि सरकार की दमनकारी नीति के आगे वे दबने वाले नहीं है और इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। रविवार को भी जहां कुछ कर्मचारी धरने पर बैठेंगे वहीं सोमवार को विधायक आवास का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


एस्मा लगाना गैरकानूनी कदम : डॉ. सुदेश
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मियों पर एस्मा लगाया जाना सरकार का गैर कानूनी कदम है। इन कर्मचारियों ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है, जिससे एस्मा के उल्लंघन में मामले दर्ज किए जाएं। यह अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को दबाने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुदेश कुमार, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, एसोसिएशन

95 को किया टर्मिनेट, 10 पर कराए गए मामले दर्ज : सीएमओ
अब तक 10 कर्मचारियों पर एस्मा के उल्लंघन में मामला दर्ज कराया जा चुका है। एनएचएम के तहत 95 एएनएम के टर्मिनेशन लेटर जारी कर दिए हैं। अन्य रेगुलर कर्मियों के खिलाफ सरकार के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. सुखबीर सिंह, सीएमओ

आरोपी कर्मचारियों को काबू करने के लिए की जा रही छापेमारी : कुलदीप
स्वास्थ्य विभाग ने 10 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। चार के खिलाफ दो दिन पहले शिकायत दी थी, वहीं गत दिवस भी छह कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दी गई है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इसके लिए दो टीमें बनाई गई हैं, जिनमें एक का नेतृत्व मैं खुद तो दूसरी टीम सिटी थाना प्रभारी के नेतृत्व में कार्रवाई कर रही है।
- कुलदीप सिंह, इंचार्ज, केयू थर्ड गेट पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed