{"_id":"5b859cea42c792462d134d42","slug":"71535483114-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ही हो पाया डंपिंग पॉईंट विवाद का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ही हो पाया डंपिंग पॉईंट विवाद का समाधान
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 25
नही हो पाया डंपिंग प्वाइंट विवाद का समाधान
- आज से विधायक आवास पर धरना देंगे डंपिंग प्वाइंट का विरोध कर रहे लोग
- पांच सितंबर को होगा प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन, उपायुक्त को शपथ पत्र देकर मांगेंगे इच्छामृत्यु
- विधायक ने दो दिन में समाधान का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। मथाना डंपिंग प्वाइंट का विवाद थमने के बजाय गहराता जा रहा है। मंगलवार को भी इसको लेकर भाकियू पदाधिकारियों व ग्रामीणों की भूख हड़ताल जारी रही। जबकि विधायक सुभाष सुधा ने पहले दो घंटे तो बाद में दो दिन में समाधान का आश्वासन दिया। इस पर वे सहमत नहीं हुए और बुधवार से विधायक आवास पर धरना शुरू करने व पांच सितंबर को प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही इसी दिन जिला उपायुक्त को शपथ पत्र देकर इच्छामृत्यु की इजाजत देने की मांग करने का ऐलान किया।
भाकियू प्रदेश महासचिव प्रवीण मथाना ने बताया कि विधायक सुभाष सुधा ने सुबह उन्हें दो घंटे तो बाद में दो -तीन दिन में समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद मथाना में चलाए जा रहे धरना स्थल पर आयोजित बैठक में निर्णय लिया कि बुधवार से विधायक आवास पर धरना शुरू कर दिया जाएगा, जो मामले के समाधान तक जारी रहेगा। पांच सितंबर को प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसी दिन गांव के लोग डीसी को शपथ पत्र सौंपेंगे और इच्छामृत्यु की इजाजत की मांग करेंगे।
उन्होंने कहा कि डंपिंग प्वाइंट के चलते गांव की हवा-पानी दूषित हो चुकी है तो पेड़-पौधों पर भी इसका असर होने लगा है। अनेकों लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। प्रशासन आज तक इसका समाधान नहीं कर पाया है। इस दौरान भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुणी प्रकाश, विजेंद्र सहरावत, उदयभान, चंद्र नैन, सेवा सिंह, श्याम सिंह, सुरेश दहिया मौजूद रहेष