{"_id":"5b7f069842c7924656042c13","slug":"71535051416-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार-बार झूठ बोल कर पीएम मोदी ने देश को ठगा : शैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार-बार झूठ बोल कर पीएम मोदी ने देश को ठगा : शैलजा
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 10
झूठ बोलकर लोगों को बरगला रहे हैं पीएम : सैलजा
राज्यसभा सदस्य बोलीं, भाजपा के राज में महिलाओं पर बढ़ा है अत्याचार
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद । राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बार-बार झूठ बोलकर देश की जनता को बरगलाया है। इससे जनता के दिलों में आग लगी है और हर वर्ग में रोष पनप रहा है। आने वाले चुनावों में केंद्र व प्रदेश में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ेगा और डंके की चोट पर कांग्रेस की सरकार बनेगी। राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा ने वीरवार को शाहाबाद में कांग्रेस नेत्री बिमला सरोहा द्वारा आयोजित महिला प्रेरणा सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं को उनके हक मिलेंगे। उन्होंने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से जो सवाल पूछे वह उनका जवाब नहीं दे पाए चाहे वह महिलाओं की सुरक्षा हो, अपराध का बढ़ता ग्राफ व चाहे भ्रष्टाचार की बात हो। राफेल डील पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा की जिस कीमत पर कांग्रेस सरकार ने राफेल जहाज को खरीदा था उसकी कई गुना कीमत कैसे बढ़ गई और जो जवाब प्रधानमंत्री से पूछा जा रहा है उसका जवाब अनिल अंबानी से दिलवाया जा रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि कुछ न कुछ सांठगांठ है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल पाया और नोटबंदी ने व्यापारी, दुकानदार के साथ-साथ बहनों की जेब पर भी हाथ साफ किया गया। सैलजा ने कहा कि प्रदेश का प्रतिनिधित्व एक ऐसे व्यक्ति को दे दिया गया, जिसका किसी ने कभी नाम भी नहीं सुना था। पिछले 4 सालों में प्रदेश में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ और केवल जुमलों और नारों से ही लोगों को बरगलाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि अब वक्त ज्यादा नहीं बचा है और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करना होगा। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने कहा पानीपत में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले भाजपा के मुख्यमंत्री के राज में महिलाओं पर 4 गुणा अत्याचार बढ़ा है इसलिए कांग्रेस महिला अधिकार यात्रा निकालेगी और महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ेगी। कार्यक्रम की आयोजक महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता बिमला सरोहा ने भी संबोधन दिया। इस मौके पर रंजीता मेहता, सत्या शर्मा, रामकुमारी शर्मा, डा. प्रदीप गोयल, जगमोहन सेठी, टेकचंद शर्मा, धर्मपाल ढोला माजरा, महेंद्र शर्मा, सतबीर यारा, अनिल राणा, रणजीत त्यौड़ी, नीरज सेठी, राजेश शर्मा, सुदर्शन कक्कड़ ,अनीता कक्कड़, राजन नीमा, प्रद्युमन मंधेड़ी, अशोक कुमार सहित अन्य मौजूद थे।