फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   बारवा में

बारवा में

Sun, 29 Apr 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
बारवा में
विधायक ने बारवा में आठ और कैंथला खुर्द में सात परियोजनाओं का किया उद्घाटन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। गांव बारवा में 85 लाख के बजट से 8 और कैंथला खुर्द में 72 लाख के बजट से 7 नई परियोजनाओं को शीघ्र पूरा किया जाएगा। इतना ही नहीं इन दोनों गांवों में करोड़ों रुपये के बजट से कई परियोजनाओं को पहले ही पूरा किया जा चुका है। यह जानकारी रविवार को गांव बारवा में 1 करोड़ 60 लाख की लागत से 20 और कैंथला खुर्द में 40 लाख की लागत से 5 परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक सुभाष सुधा ने दी। इससे पहले विधायक ने गांव बारवा में 1 करोड़ 60 लाख रुपये के बजट से तैयार हुई गलियों, सामुदायिक केंद्र, आंबेडकर भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, पीने के पानी की पाइप लाइन सहित 20 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके साथ ही विधायक ने गांव कैंथला खुर्द में 18 लाख से निर्मित सड़क, 17 लाख 78 हजार से निर्मित फाइव पौंड सिस्टम, 2 लाख 40 हजार से निर्मित गली व 2 लाख की लागत से स्कूल में बने शौचालय ब्लॉक का उद्घाटन किया। विधायक ने गांव बारवा में 11 लाख की लागत से आंबेडकर भवन, 19 लाख 70 हजार की लागत से सामुदायिक केंद्र, 11.48 लाख की लागत से लाभ सिंह के घर से तालाब तक गली, 19.80 लाख की लागत से तालाब से कमोदा रोड तक रास्ता, 5.90 लाख से बाजीगर चौपाल, 5.90 लाख वाल्मीकि चौपाल, 5.90 लाख गडरिया चौपाल व मेन गली से ज्ञान के घर तक गली बनाने के लिए 5 लाख रुपये सहित कुल 84 लाख 68 हजार रुपये अनुदान राशि देने की घोषणा की है।

इस मौके पर ब्लॉक समिति के चेयरमैन देवी दयाल शर्मा, साहिल सुधा, मंडल प्रधान सुरेंद्र, सरपंच जसविंद्र, सरपंच सुरेंद्र, सरपंच राजेंद्र, नारायण दत्त, प्रेम, बरखा राम, ज्ञान सिंह, सुरेश, सुरेंद्र, विक्रम, सुरजीत, जसविंद्र, गगन, विनोद, पार्षद मोहन लाल, लक्ष्मीकांत, राम मेहर शास्त्री मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed