{"_id":"5ae0db164f1c1b87098b65b0","slug":"71524685590-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों में दाखिला लेने गए पात्र बच्चे मायूस होकर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों में दाखिला लेने गए पात्र बच्चे मायूस होकर लौटे
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियम 134 ए: सूची नहीं आई बोलकर दाखिला लेने पहुंचे बच्चों को स्कूल प्रबंधक ने लौटाया
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। नियम 134 ए के तहत प्रवेश परीक्षा पास कर निजी स्कूलों में दाखिला लेने पहुंचे बच्चों व अभिभावकों को पहले ही दिन उस समय झटका लगा, जब स्कूल प्रबंधन ने उनकी सूची मिलने से ही इंकार कर दिया। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि जब तक शिक्षा विभाग की ओर से पात्र बच्चों की सीटों के अनुसार सूची नहीं मिलेगी तब तक वे दाखिला नहीं दे सकेंगे। ऐसे में सैकड़ों बच्चों को बिना दाखिला लिए ही मायूस होकर लौटना पड़ा, तो अभिभावक बीईओ कार्यालय पर पहुंचे। यह सूचना मिलने पर बीईओ कार्यालय से फिर से सभी स्कूलों में मेल से सूचना भेजी गई। 15 अप्रैल को हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद मंगलवार को खंड शिक्षा कार्यालय से खंड के सभी निजी स्कूलों में पात्र बच्चों की सूची भेजी गई थी। दोपहर बाद सूची भेजे जाने के चलते मंगलवार को अभिभावक व बच्चे स्कूलों में नहीं पहुंच पाए तो वहीं बुधवार को सुबह ही बच्चे व अभिभावकों की स्कूलों में भीड़ लगनी शुरू हो गई। पूरी उम्मीद व उत्साह से भरे अधिकतर बच्चों व अभिभावकों को उस समय मायूसी का सामना करना पड़ा जब स्कूल पहुंचने पर पता चला कि यहां उनके नाम से संबंधित सूची ही नहीं पहुंची है। शिकायत लेकर खंड शिक्षा अधिकारी के पास आए और दिन भर यह सिलसिला चलता रहा। इसके साथ कई स्कूलों से कागजात को लेकर भी शिकायतें अभिभावकों ने की। इस पर खंड शिक्षा कार्यालय से जहां दोबारा से पात्र बच्चों की सूची सभी स्कूलों में भेजी गई तो वहीं अब 27 अप्रैल तक दाखिला लिए जाने की अंतिम तिथि तय की गई।
सभी शिकायतें कर दी गई दूर, नहीं आएगी दाखिले में अड़चन : बीईओ
बीईओ विनोद कौशिक का कहना है कि कुछ अभिभावक उनके पास शिकायतें लेकर आए थे कि निजी स्कूलों में उनके बच्चों का ब्यौरा ही नहीं पहुंचा है। इसके साथ कई अन्य मामूली शिकायतें भी आई। इन सभी शिकायतों को निपटा लिया गया और किसी भी स्कूल ने सीधे रूप से दाखिला देने से इंकार नहीं किया है। बच्चों को दाखिला लेने में कोई अड़चन नहीं आने दी जाएगी।