फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   किसानों के अधिकारों के लिए लड़ रही भाकियू में ही छिड़ी जंग

किसानों के अधिकारों के लिए लड़ रही भाकियू में ही छिड़ी जंग

Sun, 25 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
किसानों के अधिकारों के लिए लड़ रही भाकियू में ही छिड़ी जंग
भाकियू में जंग : ब्लॉक कार्यकारिणी ने बिना अनुमति गठित की नई जिला कार्यकारिणी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। भारतीय किसान यूनियन में इन दिनों किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष के साथ वर्चस्व की जंग भी चल रही है। लाडवा में सक्रिय और सबसे पुराने भाकियू गुट ने पिछले वर्ष चढूनी गुट से नाता तोड़ रतन मान गुट से गठजोड़ कर लिया था। इस गुट ने जिला कार्यकारिणी बनाकर अपने साथी मैनपाल बुढा को जिले की कमान सौंपी थी। अब आपसी मतभेदों के कारण इस गुट ने जिला कार्यकारिणी भंग करके मैनपाल को हटाकर उसकी जगह शनविार को जयपाल नैन को जिला प्रधान बना दिया। इस फेरबदल से अब इस गुट में भी टूट के आसार बन गए हैं।
जिला स्तर पर किए गए इस फेरबदल की जानकारी भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतन सिंह मान को भी नहीं है। जिला कार्यकारिणी भंग कर हटाए गए मैनपाल बुढा अभी भी अपने को जिला प्रधान मानते हैं। वह ब्लॉक स्तरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बिना प्रदेशाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष की जानकारी के जिला कार्यकारिणी भंग करने के औचित्य पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। जानकारों का मानना है कि ब्लॉक कार्यकारिणी जिले की कार्यकारिणी को भंग नहीं कर सकती। इसके बावजूद ब्लॉक कार्यकारिणी ने बैठक कर जिला कार्यकारिणी भंग कर दी। साथ ही नई कार्यकारिणी गठित कर प्रेस नोट भी जारी कर दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यकारिणी को नहीं है हटाने का अधिकार : मैनपाल
भाकियू जिला प्रधान मैनपाल बूढ़ा ने कहा कि ब्लॉक कार्यकारिणी को जिला कार्यकारिणी भंग करने का अधिकार नहीं है। न ही ब्लॉक कार्यकारिणी जिला कार्यकारिणी का गठन कर सकती है। भाकियू प्रदेशाध्यक्ष ने न तो कार्यकारिणी भंग करने के आदेश दिए हैं और न ही उनको हटाया गया है। लाडवा ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य अपने आप ही बिना अधिकार जिला कार्यकारिणी को भंग कर रहे हैं और गठित भी कर रहे हैं। वह प्रदेश अध्यक्ष के साथ यमुनानगर में हैं। 26 फरवरी को रादौर अनाज मंडी में होने वाली तीनों जिलों की महापंचायत को लेकर तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपाल को हटा, जयपाल नैन को बनाया जिला प्रधान
भाकियू की लाडवा ब्लाक की कार्यकारिणी द्वारा 24 फरवरी को लाडवा किसान विश्राम गृह बैठक कर पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रधान अजीत सिंह ने की। इसमें जिला प्रधान मैनपाल सहित पूरी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी गठित करते हुए सर्वसम्मति से जयपाल नैन मुकरपुर को जिला प्रधान बनाया गया।

मामला संज्ञान में नहीं है : प्रदेश अध्यक्ष
भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने मोबाइल पर हुई बात में कहा कि किसी भी जिला कार्यकारिणी को भंग नहीं किया गया है। ब्लॉक कार्यकारिणी ने क्या किया, यह मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं है। वह इसकी जानकारी लेने के बाद ही कुछ कह सकेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो कोई कार्यकारिणी भंग और न ही नई गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed