{"_id":"5a4bcf1c4f1c1bce6d8b785c","slug":"71514917660-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा रत्न से सम्मानित हुए डा. अशोक वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा रत्न से सम्मानित हुए डा. अशोक वर्मा
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा रत्न से सम्मानित हुए डॉ. अशोक वर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
सीन ऑफ क्राइम विशेषज्ञ डॉ. अशोक वर्मा को हरियाणा रत्न से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें करनाल के श्री सत्य साईं सेंटर में प्रदान किया गया। बता दें कि डॉ. अशोक वर्मा पिछले 19 वर्षों से हरियाणा पुलिस में हैं। उन्होंने 115 बार रक्तदान और 52 बार अफरेसिस दान किए हैं। पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अन्य शहरों के साथ ही गांवों में रक्तदान शिविर लगाए हैं। लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया। वे 155 रक्तदान शिविर लगाकर 7853 इकाई रक्त सरकारी रक्त कोषों को दे चुके हैं। उन्होंने 2010 में रक्तदान शिविर लगाने आरंभ किए थे। 2017 में 45 रक्तदान शिविर आयोजित करके 1565 इकाई रक्त सरकारी रक्त कोष में दिया। इसके अतिरिक्त पर्यावरण सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए प्लास्टिक, ईंधन आदि के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। साइकिल की सवारी को प्राथमिकता देते हुए 161 बार साइकिल रैली निकाल चुके हैं।