फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अब जम्बो अमरुद की ऑनलाईन डिलीवरी मिलेगी घर पर

अब जम्बो अमरुद की ऑनलाईन डिलीवरी मिलेगी घर पर

Wed, 29 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
अब जम्बो अमरुद की ऑनलाईन डिलीवरी मिलेगी घर पर
अब जम्बो अमरूद की घर पर मिलेगी ऑनलाइन डिलीवरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
गीता महोत्सव में पहली बार जींद के गांव संगतपुरा एक किलो 700 ग्राम का जम्बो अमरूद देखकर पर्यटक दंग रह गए। इतना ही नहीं इसका स्वाद चखकर उसकी प्रशंसा भी की। इन जम्बो अमरूदों को तीन दोस्तों ने जैविक खेती से तैयार किया है। इस अमरूद को कोई भी पर्यटक ऑनलाइन अपने घर मंगवा सकता है।

जींद के गांव संगतपुरा निवासी कर्मजीत सैनी और पानीपत निवासी गुरशरण रावल और इंजीनियर नीरज डांडा ने नौकरी करने की बजाय खेती की तरफ रुझान किया। इन दोस्तों ने गांव संगतपुरा में थाई ग्वावा किस्म का अमरूद का बाग लगाया। खूब मेहनत से अमरूद की फसल तैयार की। इससे एक अमरूद का वजन एक किलो 700 ग्राम तक प्राप्त हुआ। यह बाग जींद में चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक जैविक खेती के लिए ज्यादा पूंजी की भी जरूरत महसूस नहीं हुई। उन्होंने एक कंपनी स्थापित की और घर-घर जैविक अमरूद पहुंचाने का लक्ष्य तय किया। इस अमरुद को तैयार करने से पूर्व जमीन को गोमूत्र और गोबर की खाद डालकर कीटनाशकों के दुष्प्रभाव से दूर किया गया। भारत की कृषि पद्धतियों का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed