{"_id":"5a1b0aab4f1c1b686a8b5de9","slug":"71511721643-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहाबाद के कईं गांवों को मिलेगा महाग्राम योजना का लाभ : बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहाबाद के कईं गांवों को मिलेगा महाग्राम योजना का लाभ : बेदी
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद के कईं गांवों को मिलेगा महाग्राम योजना का लाभ : बेदी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि शाहाबाद के र्क गांवों को प्रदेश सरकार की महाग्राम योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत 10 हजार की आबादी वाले गांवों को विशेष रूप से विकसित किया जाएगा। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी रविवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
राज्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के सभी गांवों में समान रूप से विकास राशि वितरित की गई है। महाग्राम योजना के तहत 10 हजार की आबादी वाले गांवों में विकास की विशेष योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के गांवों में सीवर सिस्टम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लान, तालाब और जोहड़ों की सफाई पर विशेष फोकस रहेगा। सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने अधीन चल रहे विकास कार्यों की रिपोर्ट जल्द दें। जिस विभाग ने समयावधि के अंदर विकास कार्य पूरा नहीं किया होगा, उसके अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी सरपंचों से अपील भी की है कि वह विकास की दौड़ में अपने गांव को आगे लाने का प्रयास करें। राज्यमंत्री ने कहा कि चहुुंमुखी विकास भाजपा का लक्ष्य है। उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि चुनावों के समय जनता के साथ किए गए सभी वादों को पूरा किया जाए। आमजन की परेशानी को देखते हुए क्षेत्र के 13 रेलवे फाटकों पर अंडर पास बनाए जा रहे हैं। इस अवसर पर राव रणजीत सिंह, देव राजचराया, विक्रम अटवान, बलदेव राज सेठी, कर्ण राज सिंह तूर, मुलख राज गुंबर, कमल शर्मा एडवोकेट, रिंकू चहल, राजू चावला, राज सतीजा, नीटू राणा, सिमरण झरौली आदि मौजूद रहे।