{"_id":"5a1b09de4f1c1b60678bdadc","slug":"71511721438-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रासलीला में दिखाई बाल कृष्ण की लीलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रासलीला में दिखाई बाल कृष्ण की लीलाएं
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रासलीला में दिखाई बाल कृष्ण की लीलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट द्वारा गीता जयंती के उपलक्ष्य में ब्रह्मसरोवर मुख्य प्रवेश द्वार पर रासलीला का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। प्रथम सत्र में रामलीला में महाराज मनु का पावन चरित्र, उत्तानपाद की कथा और रावण चरित्र का मंचन किया गया। मंच पर दिखाया गया कि रावण ब्रह्मा जी से वरदान प्राप्त करके यक्षों को युद्ध में पराजित करता है। उसका पुत्र मेघनाथ देवताओं को पराजित करके इंद्र पर विजय प्राप्त करता है। दूसरे सत्र में रासलीला के दौरान भगवान कृष्ण की बाललीला में कालिया नाग मर्दन का मंचन किया गया। आश्रम के स्वामी चिरंजीपुरी महाराज ने दर्शकों को आशीर्वाद दिया। कहा कि रासलीला मनोरंजन का साधन नहीं है, इसे श्रद्धा और भाव से देखना चाहिए। वृंदावन के विख्यात श्रीराधा रानी रासलीला संस्थान के कलाकारों ने निर्देशक स्वामी जीवनधन महाराज के निर्देशन में भव्य दृश्य मंचित किए। मंच का संचालन आकाशवाणी उद्घोषक एकांत भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर नेमचंद जैन, सतीश मित्तल, सुभाष गुप्ता, अविनाशी लाल अरोड़ा, दीपक जिंदल, कमला रानी आदि ट्रस्टी मौजूद रहे।