{"_id":"5a1324c94f1c1b95188b52a0","slug":"71511204041-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनोद पाल बने रेड क्रोस सोसायटी के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनोद पाल बने रेड क्रोस सोसायटी के सदस्य
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनोद पाल बने रेडक्रास सोसायटी के सदस्य
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी के अध्यक्ष विनोद पाल झांसा को प्रदेश रेडक्रास सोसायटी का सदस्य बनाया गया है। सोसायटी के उप चेयरमैन डॉ मुकेश अग्रवाल की ओर से उनकी नियुक्ति को लेकर आए पत्र के बाद लोगों ने उन्हें बधाई दी। विनोद पाल करीब 50 से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं तो वहीं विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से करीब 165 रक्तदान शिविर लगाकर 10 हजार यूनिट के करीब रक्त एकत्रित करने एवं समाजसेवा के कार्य में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। विनोद पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उसे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रक्तदान कैंपों का आयोजन कर देश सेवा में अपना योगदान देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास युवाओं को अपने साथ जोड़ कर उन्हें भी समाजसेवा के कार्य में लगाना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से वे ऐसे पहले व्यक्ति है जो रेडक्रास सोसायटी का सदस्य चुना गया है। गांव झांसा में पहुंचने पर गांव वासियों को विनोद पाल को जोरदार स्वागत किया।