{"_id":"5970f8584f1c1bba288b4646","slug":"71500575832-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्य शिव विवाह का आयोजन 29 जुलाई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्य शिव विवाह का आयोजन 29 जुलाई को
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद। श्री शिव शंकर सेवादल अरुणाए की स्थानीय शाखा के प्रधान सुनील कोमल ने बताया कि सेवादल के तत्वावधान में सावन मास के चलते 29 जुलाई को भव्य शिव विवाह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन सरकारी अस्पताल प्रांगण में किया जाएगा। यहां से विधिवत रूप से भोलेनाथ की बारात भव्य झांकियों द्वारा निकाली जाएगी जो पूरे नगर की परिक्रमा करेगी। उसके बाद भगवान शिव के भव्य विवाह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिव विवाह की महिमा का गुणगान जंगम जोगियों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर मुकेश सिंगला, सुमित, महक सवालिया, संजीव आदि मौजूद रहे।