{"_id":"5944294d4f1c1b40718b4910","slug":"71497639245-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की किसान पंचायत पर महाभारत की भूमि पर दिखा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की किसान पंचायत पर महाभारत की भूमि पर दिखा असर
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेश शांडिल्य
कुरुक्षेत्र।
महाभारत की भूमि कुरुक्षेत्र में शुक्रवार को किसानों के हक की लड़ाई लड़ने का शंखनाद कांग्रेस ने किया है। इसी के साथ हुड्डा खेमे के नेताओं ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अर्जुन और मौजूदा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को कर्ण की संज्ञा देते हुए 2019 के चुनावी संग्राम की हुंकार भी भरी। इन नेताओं ने अपने भाषण में यह जताया कि अगले चुनावी समर में उपरोक्त दोनों योद्दाओं में बाजी उनके अर्जुन यानी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की होगी।
किसान पंचायत में पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने तो यहां तक कहा कि हमारा काम कांग्रेस से नहीं, भूपेंद्र सिंह हुड्डा से ही चलेगा। पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की तुलना महाभारत के योद्धा कर्ण से की क्योंकि उन्हें भी दुर्योधन की कृपा से करनाल का राजपाट मिला था और खट्टर को भी करनाल से टिकट देकर पहले विधायक और फिर सीएम बनाया गया। किसान पंचायत की खास बात ये रही कि कुरुक्षेत्र की रणभूमि का असर नेताओं के संवाद के दौरान अनेक बार झलका। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप शर्मा ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तुलना अर्जुन से करते हुए कहा कि वे भाजपा के कुशासन का अंत करेंगे। उन्होंने पूर्व सीएम हुड्डा से अपील की कि प्रदेश की जनता और कांग्रेस का कार्यकर्ता उनके पीछे खड़ा है वे किसानों के संघर्ष लिए तैयार रहें। वहीं किसान पंचायत में अफरा तफरी के माहौल को व्यवस्थित करने के लिए कार्यक्रम के कोआर्डिनेटर कुलदीप शर्मा ने कहा कि कोई भी युद्ध बगैर अनुशासन के नहीं जीता जा सकता। इसलिए युवा शक्ति अनुशासन में रहे।
------------------------------------
किसान पंचायत में दिखी कांग्रेस की खेमेबाजी
किसान पंचायत के दौरान कांग्रेस के बीच चल रही खेमेबाजी साफ दिखी। किसानों के हित की लड़ाई लड़ने के लिए कुरुक्षेत्र में आगे आए कांग्रेसी नेताओं में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर गुट नदारद दिखा। कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष सहित उनके कट्टर समर्थकों ने हुड्डा की किसान पंचायत से दूरी अपनाई।
विज्ञापन
-----------------------------------
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तंवर पोस्टरों में भी गायब
जिन पांच जिलों के कांग्रेसी नेताओं ने कुरुक्षेत्र की किसान पंचायत के लिए शहरभर में बैनर पोस्टर बनवाए थे। उनमें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर का नाम और फोटो दोनों गायब दिखे। इतना ही नहीं, लघु सचिवालय के समक्ष किसान पंचायत के लिए जो मंच बनाया गया, उस पर सिर्फ सोनिया गांधी, राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के ही कट आउट नजर आए।