फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   700 servants of Bhadrakali Shaktipeeth reached Brahmasarovar barefoot

Kurukshetra News: भद्रकाली शक्तिपीठ के 700 सेवक नंगे पांव पहुंचे ब्रह्मसरोवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
700 servants of Bhadrakali Shaktipeeth reached Brahmasarovar barefoot
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मां भद्रकाली शक्तिपीठ के 700 से ज्यादा सेवकों का विशाल दल, भजन‑कीर्तन करते हुए विशेष बसों द्वारा प्रस्थान कर, ब्रह्मसरोवर पर स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर स्थल पर आयोजित राज्य‑स्तरीय योग समारोह में पहुंचा। मंदिर के नाम ध्वज के साथ जयकारे लगाते हुए नंगे पांव पहुंचा यह दल उत्साह, भक्ति और अनुशासन का अनुपम उदाहरण बना।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र से भद्रकाली भक्तों की संख्या को देखते हुए उन्हें ब्रह्म सरोवर पर विशेष सर्वेश्वर महादेव मंदिर का स्थान दिया गया था ताकि सर्वेश्वर महादेव मंदिर की गरिमा, पवित्रता व धार्मिक मर्यादा बनी रहे। भक्ति भाव से ओतप्रोत यह सेवक प्रातः स्नान कर पावन वातावरण में योग साधना हेतु उपस्थित हुए थे। योग महाकुंभ का आयोजन योग आयोग हरियाणा द्वारा किया गया था, जिसमें योग गुरु स्वामी रामदेव और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसी मंच पर पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा व उनके साथ उपाध्यक्ष डॉ. एम के मौदगिल का इस कार्यक्रम में सहभागिता करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा स्मृति चिह्न के रूप में गीता उपदेश रथ दिया गया व आभार-सम्मान किया गया।
विज्ञापन

योग कार्यक्रम में तीन बार उच्चारण कर आनंदमय भागीदारी संपूर्ण की। पीठाध्यक्ष ने भी अपने परिवार के साथ इस योगशाला में पुरुषोत्तमपुरा बाग में भाग लिया और योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य का आभार जताया। पीठाध्यक्ष के पुत्र स्नेहिल शर्मा ने भी इस योग कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर सुनील वर्मा, संजीव मित्तल, रामपाल लाठर, हाकम चौधरी, जीवन मौदगिल, रामकुमार, आशीष दीक्षित, विशु संधू , रजनी इत्यादि मुख्य सेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed