फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   70 MM rain kurukshetra

70 एमएम बारिश में बहे प्रशासन के सभी दावे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
70 MM rain kurukshetra
सक्रिय मानसून के दूसरे दिन हुई पांच घंटे की बारिश से शहर पानी-पानी हो गया। सड़कों पर तो पानी नदियों की तरह बहा ही, वहीं घरों में दुकानों में पानी चले जाने से लाखों रुपये का नुकसान भी हुआ है। सुबह करीब छह से 11 बजे तक हुई 70 एमएम बारिश से सड़कों पर दो से तीन फुट पानी भर गया। इस दौरान कई दोपहिया वाहनों के इंजन में भी पानी घुस गया और बहुत से वाहन चालक पानी में गिरते नजर आए। जिले का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं था, जो बारिश से प्रभावित नहीं हुआ। सुबह-सुबह बारिश की शुरुआत से जहां लोगों के चेहरे खिले, लेकिन 10 बजे तक बारिश रुकती न देख माथे पर चिंता की लकीरें पड़ गई। वहीं, प्रशासन के मानसून को लेकर किए गए सभी दावे पानी की तरह बहते नजर आए, जिस वजह से शहरवासियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

शहर में कई जगह हालात बहुत ज्यादा बिगड़ गए, जिसमें पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र परिसर में दो से तीन फुट पानी भर गया। वहीं, यहां से ब्रह्मसरोवर की ओर जाने वाली सड़क भी पूरी तरह डूब गई। बिरला मंदिर के आगे वाली सड़क जलमग्न हो गई। जाट धर्मशाला से ब्रह्मसरोवर की ओर जाने वाली सड़क पानी में डूबी रही। थानेसर बाजार की सड़क नदी की तरह नजर आई। झांसा रोड पर बारिश के पानी में कई वाहन फंस गए। सेक्टर तीन मार्केट की पार्किंग में घुटनों तक पानी जमा हो गया। इसके अलावा गुरुनानक कॉलोनी, राजेंद्र नगर कुटिया वाली रोड, न्यू कॉलोनी, पटेल नगर, शिला नगर, सेक्टर 17, शास्त्री मार्केट, ज्योति नगर, सेक्टर 13, लायलपुर बस्ती, झांसा रोड, अमीन रोड, विष्णु कॉलोनी, पिपली हाईवे से लेकर अनाज मंडी तक और सलारपुर रोड सहित बहुत से क्षेत्रों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

मथाना में ढही बुजुर्ग दंपती के मकान की छत
गांव मथाना की राजपूत बस्ती मेें बुजुर्ग दंपती के मकान की छत ढह गई। गनीमत रही कि जिस समय छत ढही उसके नीचे कोई नहीं था। बुजुर्ग महिला ने कहा कि उनके पास कमाई का कोई साधन नहीं है। थोड़े-थोड़े पैसे जोड़कर सामान जोड़कर रखा था, जोकि खराब हो गया है। बुजुर्ग दंपती ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 जुलाई तक होगी बारिश
उधर मौसम विभाग अनुसार 23 जुलाई तक बारिश होती रहेगी। जिसमें 18 से 20 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान भी भारी गिरावट के चलते 28 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा। बुधवार को हुई बारिश से अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं, वीरवार को बारिश की 50 प्रतिशत संभावना के साथ तापमान 34/27 रहेगा। शुक्रवार को 34/27, शनिवार को 35/27, रविवार को बारिश की 70 प्रतिशत संभावना के साथ 31/26, सोमवार को 80 प्रतिशत बारिश की संभावना के साथ 28/25, मंगलवार को भी 80 प्रतिशत बारिश के साथ 29/24 रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed