फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   7 patient deied in 24 days from corona, 7 new case found

24 दिनों में 7 लोगों की मौत , 76 नए केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
7 patient deied in 24 days from corona, 7 new case found
कोरोना को काबू करने के लिए एक साल पहले आज ही के दिन लॉकडाउन लगाया गया था। वहीं एक साल बाद भी हालात बेकाबू हैं। इस माह के 24 दिनों में 7 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। वहीं 1367 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें 76 केस बुधवार मिले हैं। कोरोना के बढ़ रहे केसों के कारण प्रशासन ने जिले में कोविड़-19 गाइडलाइन का पालन करने के सख्ती से आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में जहां अप्रैल माह तक मात्र दो केस सामने आए थे। अब यह संख्या 10 हजार 476 पहुंच गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 2 लाख 47 हजार 402 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 2 लाख 35 हजार 342 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कुरुक्षेत्र का रिकवरी रेट दो प्रतिशत तक गिरकर 91.50 तक पहुंच चुका है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कृष्णा नगर गामड़ी, पिहोवा, बाबैन और शाहाबाद क्षेत्र में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार एक से 18 वर्ष तक के संक्रमित मृतकों की दर एक प्रतिशत, 19 से 45 वर्ष तक 13 प्रतिशत, 46 से 55 वर्ष तक के 10 प्रतिशत और 55 से अधिक आयु वाले संक्रमित मरीजों की दर 76 प्रतिशत तक दर्ज की गई। वहीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्र पर आधारित आंकड़ों की बात करें तो 60 प्रतिशत शहरी और 40 प्रतिशत ग्रामीणों की मौत हुई है, जिनमें 43 प्रतिशत महिलाएं और 57 प्रतिशत पुरुष मरीज शामिल हैं। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत है।
विज्ञापन

बाक्स
माह केस मौत
अप्रैल 02 00
मई 30 00
जून 85 00
जुलाई 306 04
अगस्त 1281 34
सितंबर 3807 54
अक्तूबर 1189 14
नवंबर 1013 11
दिसंबर 895 10
जनवरी 238 07
फरवरी 263 00
मार्च 1367 07
बाक्स
सीएचसी के अंतर्गत हुई मौत
--------------------------------
सीएचसी मौत
कृष्णा नगर गामड़ी 26
पिहोव 21
बाबैन 19
शाहाबाद 18
मथाना 12
बारना 11
यूपीएचसी मोहन नगर 11
झांसा 10
लाडवा 08
बॉक्स
फोटो नंबर: 22
जिले में अब तक 10476 केस आए पॉजिटिव: डॉ. सुखबीर
सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि बुधवार को 26 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके अलावा 76 नए केस सामने आए है। अब तक कोरोना से संक्रमित 9543 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अभी तक लिए गए 247402 में से 235342 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। 141 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में 792 एक्टिव केस है। वायरस के फैलाव को रोकने के लिए हर प्रकार की कौशिक की जा रही है। सैंपल दर बढ़ा दी गई है। लोगों से भी कोविड-19 गाइडलाइन की पालन की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर: 23
कोविड-19 के खतरे से निपटने के लिए उठाए जा रहे है सभी आवश्यक कदम :बराड़
उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि कोरोना वायरस की महामारी से उत्पन्न चुनौती और खतरे से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे है। जिला में कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। लोगों को दो तरह की वैक्सीन कोविशील्ड व को-वैक्सीन दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed