फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   64 thousand 990 rupees blown out of account fraudulently, case registered

धोखाधड़ी करके खाते से उड़ाए 64 हजार 990 रुपये, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
64 thousand 990 rupees blown out of account fraudulently, case registered
शातिर ठगों ने धोखाधड़ी करते हुए एक व्यक्ति के खाते से 64 हजार 990 रुपये उड़ा लिए। पुलिस को दी शिकायत में गांव लंडी वासी सेवानिवृत्त डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी देवेंद्र मोहन टिवाना ने कहा कि उसका दाऊ माजरा में एसबीआई बैंक शाखा में अकाउंट है। उसने अपने अकाउंट में 20 हजार रुपये का चेक अपने अकाउंट में आरटीजीएस से लगाया था। यह रकम उसके अकाउंट में नहीं आए थी, जिसकी शिकायत संबंधित पीएनबी बैंक शाखा शाहाबाद को दी थी।
विज्ञापन

उन्होंने एसबीआई बैंक में शिकायत करने का सुझाव दिया और बताया कि यह पैसे गलती से सस्पेंस अकाउंट में चले गए हैं। उनकी यह रकम शिकायत के पांच दिन के बाद अकाउंट में आ जाएगी। इसके बाद उसे एक मोबाइल नंबर से फोन आया, जिसमें उक्त व्यक्ति ने कहा कि उसकी 20 हजार रुपये के चेक के पैसे मिल जाएंगे।
विज्ञापन

उक्त व्यक्ति ने उससे अकाउंट और एटीएम नंबर की जानकारी भी मांगी थी, जो उसने घर आकर उसने उसे जानकारी दी थी। कुछ समय बाद उसने यह कहकर फोन बंद कर दिया कि शाम 4 बजे उसके 20 हजार रुपये उसके अकाउंट में आ जाएंगे। जब वह बैंक पहुंचा तो ब्रांच मैनेजर ने बताया कि इस खाते से 20 हजार रुपये निकाले गए हैं और एफडी में से भी ई-बैंकिंग के जरिए 44 हजार 990 रुपये लोन दिखाकर निकलवाए गए हैं। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed