फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का मनोविज्ञान विभाग करेगा अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की मेजबानी

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का मनोविज्ञान विभाग करेगा अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की मेजबानी

Thu, 14 Feb 2019 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का मनोविज्ञान विभाग करेगा अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की मेजबानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। विश्वविद्यालय का मनोविज्ञान विभाग इंडियन एकेडमी ऑफ अप्लाइड सॉइकोलॉजी की 54वें राष्ट्रीय व 23वें अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की मेजबानी करने जा रहा है। 14 से 16 फरवरी तक होने वाली इस संगोष्ठी में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के करीब 500 मनोवैज्ञानिक भाग लेंगे। सेमीनार के निदेशक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. रोहताश ने बताया कि वीरवार को संगोष्ठी के उद्घाटन अवसर पर मुख्यतिथि के रूप में कुलपति प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा उपस्थित रहेंगे और उद्घाटन में भाषण एमेरिटस प्रो. सागर शर्मा देंगे। इसके अलावा समारोह में डीआरडीओ, दिल्ली के डीआईपीआर के डायरेक्टर रामाचंद्रन व इंग्लैंड की फ्लोरेंस विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इंडियन एकेडमी ऑफ अप्लाईड साइकोलॉजी आईएएपी के प्रधान प्रो. जी वेंकटेश कुमार व सचिव प्रो. नवरतन शर्मा ने बताया कि इस समारोह में करीब 300 शोधार्थी शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगे। इन शोध पत्रों की प्रस्तुति 30 अलग-अलग शैक्षणिक सत्रों में होनी है। संगोष्ठी के आयोजन सचिव डॉ. हरदीप जोशी व डॉ. रंजना ने बताया कि मनोविज्ञान विभाग के लिए गर्व की बात है कि देश व दुनियाभर के मनोवैज्ञानिक आज से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एकत्रित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed